ब्रिटिश सांसद को वापस भेजने का अभिषेक मनु सिंघवी ने किया समर्थन, बोले- पाक के प्रॉक्सी गेम का हिस्सा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अमेरिकी सांसद डेबी अब्राहम्स को भारत से वापस लौटाए जानें के सरकार के फैसले को सही बताया है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। ब्रिटेश सांसद डेबी अब्राहम्स (Debbie Abrahams) को भारत से वापस भेजे जाने को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बेहद जरुरी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता पर हमला करने के हर प्रयास को विफल करना होगा। अब्राहम के सरकार के निर्वासन का समर्थन करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक सांसद नहीं बल्कि एक पाकिस्तान प्रॉक्सी हैं।
अब्राहम, जो कश्मीर पर एक ब्रिटिश संसदीय समूह की अध्यक्षता करती हैं, को सोमवार नई दिल्ली हवाई अड्डे आते ही भारत में प्रवेश से मना कर दिया गया था, अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पहले से सूचित किया गया था कि उनका ई-वीजा रद्द कर दिया गया था।
सिंघवी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत द्वारा डेबी अब्राहम का निर्वासन वास्तव में आवश्यक था, क्योंकि वह सिर्फ एक सांसद नहीं है, बल्कि पाक सरकार और आईएसआई के साथ उसके टकराव के लिए जानी जाने वाली एक पाकिस्तानी प्रॉक्सी है। भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कोशिश करने वाले हर प्रयास को विफल किया जाना चाहिए। बता दें कि सिंघवी पार्टी के सहयोगी शशि थरूर ने सोमवार को अब्राहम के समर्थन में ट्वीट किया था।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश कानून निर्माता डेबी अब्राहम के ई-बिजनेस वीजा को रद्द कर दिया गया था क्योंकि वह भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थी उनके ई वीजा को 14 फरवरी को उसे रद्द कर दिया गया था।