चेहरे पर चमक लाने और उसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सोने से पहले फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन
चेहरा धोना है जरूरी स्टेप
सोने से पहले चेहरे की सफाई करना बिल्कुल भी स्किप न करें। नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। टोनर व मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी है बेहद जरूरी। इससे त्वचा पर जमी गदंगी बाहर निकल जाती है।
नेचुरल मॉइश्चराइजर करें यूज
चेहरे को पोषण और ड्रायनेस से बचाने के लिए मॉइश्चराइज़र जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए आप नींबू और नारियल का तेल मिलाएं और इससे धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें। इसके बाद गर्म पानी में टॉवेल भिगोकर उसे चेहरे पर रखें जिससे ये नेचुरल मॉइश्चराइजर स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद पानी से धोने की जरूरत नहीं।
आंखों की मसाज भी है जरूरी
सोने से पहले आंखों की भी मसाज जरूर करें इससे उसके आसपास झुर्रियों की समस्या दूर होती है। साथ ही थकान भी, नींद अच्छी आती है और त्वचा सुबह-सुबह खिली-खिली नजर आती है।
शरीर के हर हिस्से को करें मॉइश्चराइज
कहने का मतलब है कि चेहरे के साथ हाथों और पैरों पर भी क्रीम, लोशन या नारियल तेल जरूर लगाएं। इससे सिर्फ चेहरा ही नहीं शरीर के बाकी हिस्से में भी नमी बनी रहेगी और समय से पहले झुर्रिया नहीं आएगी।
पैरों की मसाज है बेहद फायदेमंद
अगर आप सोने से पहले बस 5 मिनट ही सही पैर के तलवों की मसाज करते हैं तो न सिर्फ इससे नींद अच्छी आएगी बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। पैरों की मसाज आपको रिलैक्स करने का काम करती है।