Nikki Tamboli और विशाल आदित्य सिंह की रोमांटिक फोटोज वायरल, फैंस शॉक्ड
खतरों के खिलाड़ी कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली
‘खतरों के खिलाड़ी’ 11में हिस्सा लेने पहुंचे सभी स्टार्स इन दिनों काफी चर्चा में हैं। केपटाउन से सभी स्टार्स लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान की हल्की-फुल्की झलक दिखा रहे हैं। Photo Credit - Vishal Aditya Insta
विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली की फोटोज़
इस बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली की कुछ ऐसी फोटोज़ सामने आई हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इन फोटोज़ को विशाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली की रोमांटिक फोटोज़
विशाल ने निक्की के साथ जो फोटोज़ शेयर की हैं उनमें दोनों काफी रोमांटिक नज़र आ रहे हैं। फोटोज में दिख रहा है कि विशाल व्हाइट शर्ट और ब्लैक लोअर में काफी हॉट लग रहे हैं तो वहीं निक्की भी व्हाइट जैकेट, ग्रीन टॉप और ब्लू जींस में काफी सैक्सी लग रही हैं।
विशाल आदित्य सिंह खतरों के खिलाड़ी
आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 अगले महीने यानी जुलाई से टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन शो से जुडी खबरें सामने आती रती हैं। खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह वो पहले कंटेस्टेंट हैं जो इस शो से बाहर होंगे।