Tokyo Olympics: पीएम मोदी ने रवि दहिया को दी बधाई, बोले- भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है

भारतीय रेसलर रवि दहिया टोक्यो ओलिंपिक में फाइनल मुकाबला हार गए और इसी के साथ भारत के स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें आरओसी के पहलवान जावुर युगुऐव ने हराया। हालांकि वह पहले ही सिल्वर पक्का कर चुके थे और उन्हें इसी से संतोष करने पड़ा।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:18 PM (IST)
Tokyo Olympics: पीएम मोदी ने रवि दहिया को दी बधाई, बोले- भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है
भारतीय रेसलर रवि दहिया को पीएम मोदी ने दी बधाई। (रायटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय रेसलर रवि दहिया टोक्यो ओलिंपिक में फाइनल मुकाबला हार गए और इसी के साथ भारत के स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें आरओसी के पहलवान जावुर युगुऐव ने हराया। हालांकि, वह पहले ही सिल्वर पक्का कर चुके थे और उन्हें इसी से संतोष करने पड़ा। वह सिल्वर जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार 2012 ओलंपिक में फाइनल में पहुंच कर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। फाइनल मैच के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट करके रवि को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

India is proud of Ravi Dahiya for winning the wrestling Silver at #Tokyo2020. You came back into bouts from very difficult situations and won them. Like a true champion, you demonstrated your inner strength too. Congratulations for the exemplary wins & bringing glory to India.— President of India (@rashtrapatibhvn) August 5, 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, 'टोक्यो 2020 में कुश्ती में रजत जीतने के लिए भारत को रवि दहिया पर गर्व है। आपने बहुत कठिन परिस्थितियों से मुकाबलों में वापसी की और उन्हें जीता। एक सच्चे चैंपियन की तरह आपने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। शानदार जीत और भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।'

Ravi Kumar Dahiya is a remarkable wrestler! His fighting spirit and tenacity are outstanding. Congratulations to him for winning the Silver Medal at #Tokyo2020. India takes great pride in his accomplishments.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'रवि कुमार दहिया एक उल्लेखनीय पहलवान हैं! टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।'

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, 'टोक्यो ओलिंपिक में पुरुषों की 57 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में देश के लिए रजत पदक जीतने पर रवि कुमार दहिया को हार्दिक बधाई! कठिन स्थितियों में भी अपना शानदार प्रदर्शन करके आपने ओलंपिक की खेल भावना को साकार किया।आपकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।'

Incredible Ravi Dahiya!

The way you fought for India’s glory is truly exceptional. Your hard work has created a Golden history.

We are extremely proud of you. All the very best for your future endeavours. #Tokyo2020 pic.twitter.com/babV8igpVw— Amit Shah (@AmitShah) August 5, 2021

अमित शाह ने ट्वीट किया, 'अविश्वसनीय रवि दहिया! जिस तरह से आपने भारत के गौरव के लिए संघर्ष किया वह वास्तव में असाधारण है। आपकी मेहनत ने एक सुनहरा इतिहास रच दिया है। हमें आप पर बेहद गर्व है। आपको भविष्य लिए शुभकामनाएं।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, 'रवि कुमार दहिया, आप भारत के हीरो हैं! ओलिंपिक सिल्वर मेडल जीतकर आपने भारत को गौरवान्वित किया है !! टोक्यो 2020 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।'

INDIA 🇮🇳 Wins🥈!

You did it Ravi ! Congratulations!

Your spirited performance is a matter of immense pride for every Indian!

What an incredible journey !

What an amazing day for Indian sports!#Tokyo2020 pic.twitter.com/jpE32poN1q— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 5, 2021

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत सिल्वर जीता! रवि आपने कर दिखाया। बधाई। आपका उत्साही प्रदर्शन हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का विषय है! क्या अविश्वसनीय सफर है! भारतीय खेलों के लिए शानदार दिन!'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें बाधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बहुत बढ़िया, रवि दहिया! रेसलिंग में सिल्वर तक पहुंचने के लिए बधाई।'

chat bot
आपका साथी