माता-पिता थे पेशेवर वॉलीबॉल खिलाड़ी पर पीवी सिंधू ने बैडमिंटन का थामा दामन और जीते दो ओलिंपिक मेडल

पीवी सिंधू ने भारत के लिए साल 2016 में रियो ओलिंपिक में पहले सिल्वर मेडल जीता था लेकिन इसके बाद उन्होंने टोक्यों ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वो ओलिंपिक में भारत की तरफ से दो-दो मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनीं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:10 PM (IST)
माता-पिता थे पेशेवर वॉलीबॉल खिलाड़ी पर पीवी सिंधू ने बैडमिंटन का थामा दामन और जीते दो ओलिंपिक मेडल
भारतीय महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। महज आठ साल की उम्र में बैडमिंटन को अपने हाथ में थामने वाली पीवी सिंधू अब विश्व की जानी-मानी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी कामयाबी के दम पर अपने देश का नाम खूब रोशन किया है। पीवी सिंधू का जन्म 5 जुलाई 1995 में हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में हुआ था। उनके माता-पिता पीवी रमण और पी विजया प्रोफेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, लेकिन पीवी सिंधू को बैडमिंटन ने अपनी तरफ आकर्षित किया था। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने बैटमिंडन खेलना शुरू कर दिया था। वो 2001 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन का खिताब जीतने वाले पुलेला गोपीचंद से काफी प्रभावित हुई थीं और उन्हीं से प्रेरित हुई थीं। 

पीवी सिंधू का बैडमिंटन का जो सफर 8 साल की उम्र में शुरू हुआ था वो जारी है और अब तक के अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक उपलब्धि अपने नाम की है। पीवी सिंधू भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में महिला बैडमिंटन सिंगल्स में रजत पदक जीतने वाली एक मात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलिंपिक में ये कमाल किया था और इतिहास रच दिया था। हालांकि वो गोल्ड जीतने की दावेदार थीं, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों करीबी मुकाबले में 21-12 और 20-15 से हार मिली थी। वहीं 2020 टोक्यो ओलिंपिक में वो गोल्ड जीतने से चूक गईं, लेकिन ब्रॉन्ज के लिए हुए मुकाबले को जीतकर दूसरा ओलिंपिक मेडल जीता। पीवी सिंधू को अब तक राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार के नवाजा जा चुका है। 

पीवी सिंधू की उपलब्धियां-

ओलंपिक-

2020- टोक्यो ओलिंपिक- ब्रॉन्ज मेडल, महिला एकल

2016 रियो ओलंपिक- सिल्वर मेडल, महिला एकल

वर्ल्ड चैंपियनशिप-

2019 बेसल विश्व चैंपियनशिप – गोल्ड मेडल, महिला एकल

2018 नांजिंग विश्व चैंपियनशिप– सिल्वर मेडल, महिला एकल

2017 ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप – सिल्वर मेडल, महिला एकल

2014 कोपेनहेगेन विश्व चैंपियनशिप – ब्रॉन्ज मेडल, महिला एकल

2013 ग्वांगझोऊ विश्व चैंपियनशिप– ब्रॉन्ज मेडल, महिला एकल

उबर कप- 

2014 नई दिल्ली- ब्रॉन्ज

2016 कुंशान- ब्रॉन्ज

एशियाई खेल-

2014 इंचीऑन- ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ गेम्स-

2014 ग्लास्गो- ब्रॉन्ज

एशियाई चैंपियनशिप- 

2014 जिमचीऑन- ब्रॉन्ज

दक्षिण एशियाई खेल-

2016 गुवाहाटी- सिल्वर, महिला एकल

2016 गुवाहाटी- गोल्ड, महिला टीम

एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप- 

2011 लखनऊ-ब्रॉन्ज, गर्ल्स सिंगल्स

2011 लखनऊ-ब्रॉन्ज, मिश्रित टीम

2012 गिमचीऑन-गोल्ड, गर्ल्स

chat bot
आपका साथी