Tokyo Olympics: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक दूसरे स्थान पर, पदक की जगाई उम्मीद

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक गुरुवार को दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ टोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक ओलिंपिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। वह डेनमार्क की नेना को‌र्स्ट्ज मैडसनऔर एमिली क्रिस्टीन पेडरसन के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:18 PM (IST)
Tokyo Olympics: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक दूसरे स्थान पर, पदक की जगाई उम्मीद
भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक। (फोटो- एएनआइ)

टोक्यो, प्रेट्र। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक गुरुवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ टोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक ओलिंपिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। 23 साल की भारतीय खिलाड़ी ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी की और नौ अंडर 133 के कुल स्कोर से डेनमार्क की नेना को‌र्स्ट्ज मैडसन (64) और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (63) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

अदिति अपने दूसरे ओलिंपिक में हिस्सा ले रही हैं और उनकी मां महेश्वरी उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं। वह शीर्ष पर चल रही दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की नेली कोर्डा से चार शाट पीछे हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय दीक्षा डागर दूसरे दौर में एक ओवर 72 के स्कोर से कुल छह ओवर 148 के स्कोर के साथ संयुक्त 53वें स्थान पर चल रही हैं।

संदीप, इरफान और राहुल ने किया निराश

भारत के संदीप कुमार अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़ने के कारण ओलिंपिक की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे जबकि अनुभवी केटी इरफान और राहुल ने भी निराश करते हुए क्रमश: 47वां और 51वां हासिल किया। संदीप अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती आठ किमी के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ते चले गए।

संदीप 10 किमी के बाद 12वें, 14 किमी के बाद 19वें और 16 किमी के बाद 23वें स्थान पर खिसक गए। संदीप ने एक घंटा 25 मिनट और सात सेकेंड का समय लिया। राहुल ने एक घंटा 32 मिनट और छह सेकेंड में रेस पूरी की। इरफान ने बेहद निराश किया और वह एक मिनट 34 मिनट और 41 सेकेंड का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद स्पर्धा पूरी करने वाले 52 एथलीटों में 51वें स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी