Tokyo Olympics 2021: भारत के निशानेबाजों, कोचों, अधिकारियों को कोरोना की वैक्सीन लगी

टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारत के कई निशानेबाजों कोचों और अधिकारियों ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। निशानेबाजों को 11 मई को यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए क्रोएशिया रवाना होने से पहले टीका लगवाना था।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:45 AM (IST)
Tokyo Olympics 2021: भारत के निशानेबाजों, कोचों, अधिकारियों को कोरोना की वैक्सीन लगी
भारत के निशानेबाजों, कोचों, अधिकारियों को कोरोना की वैक्सीन लगी।

नई दिल्ली, प्रेट्र। टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारत के कई निशानेबाजों, कोचों और अधिकारियों ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। निशानेबाजों को 11 मई को यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए क्रोएशिया रवाना होने से पहले टीका लगवाना था। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ ) के सूत्र ने कहा कि सभी निशानेबाजों को गुरुवार को वैक्सीन लगवाई गई। कुछ ने दिल्ली में तो कुछ ने अपने शहर में वैक्सीन लगवाई।

भारतीय टीम के कुछ सदस्यों ने पिछले महीने ही वैक्सीन की पहली डोज ली थी, जिनमें मनु भाकर और अंजुम मुदगिल शामिल थी। भाकर ने हरियाणा के झज्जर में सरकारी अस्पताल में टीका लगवाया था। कोचों में से समरेश जंग, सुमा शिरूर और दीपाली देशपांडे ने पिछले महीने वैक्सीन लगावाई थी। भारतीय निशानेबाज 20 मई से छह जून तक यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे और जगरेब से सीधे टोक्यो रवाना हो जाएंगे।

ओलंपिक एथलीटों के लिए टीके दान करेंगे फाइजर और बायोएनटेक 

वैक्सीन डेवलपर्स फाइजर और बायोएनटेक टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारी करने वाले एथलीटों और अधिकारियों के लिए खुराक दान करेंगे। आइओसी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वैक्सीन की की डिलीवरी इस महीने से शुरू होने वाली है। यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लिए दूसरा बड़ा टीकाकरण सौदा है। टोक्यो खेलों से पहले और अगले साल के बीजिंग विंटर गेम्स में चीनी टीके खरीदने और वितरित करने के लिए चीन में आइओसी और ओलंपिक अधिकारियों के बीच मार्च में एक समझौते की घोषणा की गई थी।

स्पेनिश एथलीटों ने टोक्यो जाने से पहले वैक्सीन लगेगी

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होनेे वाले सभी स्पेनिश एथलीटों को जुलाई में जापान की यात्रा से पहले कोरोना टीका लगाया जाएगा। संस्कृति और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और खेल परिषद के साथ मिलकर काम किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रतिनिधिमंडल में सभी को वायरस से बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी