Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में भारत की खराब शुरुआत, विकास कृष्णन का सफर खत्म, जापान के ओकाजावा ने हराया

टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बॉक्सर विकास कृष्णन यादव का सफर खत्म हो गया। जापान के ओकाजावा ने उन्हें हराया है। यह खबर फिलहाल शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:35 PM (IST)
Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में भारत की खराब शुरुआत, विकास कृष्णन का सफर खत्म, जापान के ओकाजावा ने हराया
टोक्यो ओलंपिक में अनुभवी बॉक्सर विकास कृष्णन यादव का सफर खत्म।

टोक्यो, एजेंसियां। टोक्यो ओलिंपिक में बॉक्सिंग में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बॉक्सर विकास कृष्णन यादव का सफर खत्म हो गया। उनको पुरुष वेल्टर 69 किग्रा स्पर्धा में 32 मुकाबलों के दौर में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। जापान के सेवोनरेट्स क्विंकी मेनसाह ओकाजावा ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। विकास पूरे मैच के दौरान कभी सहज नहीं दिखे और जूझते रहे। राउंड 1 में, सभी पांच जजों ने जापान के ओकाजावा को 10 अंक दिए, जबकि कृष्णन को सभी पांच जजों से 9 अंक मिले। इसके परिणामस्वरूप, भारतीय मुक्केबाज पीछे हो गया।

दूसरे राउंड में भी स्थिति नहीं बदली और तीसरे और अंतिम दौर में भी कृष्णन कुछ खास नहीं कर सके, ऐसे में ओलिंपिक में उनका सफर समाप्त हो गया। 29 वर्षीय कृष्ण को हाई-वोल्टेज मैच में उनकी बाईं आंख के नीचे एक चोट लग गई। जानकारी के अनुसार वह कंधे की चोट के साथ रिंग में उतरे थे। शनिवार को बॉक्सिंग में भारत का एक ही मैच था। रविवार को मुक्केबाज मैरी कॉम और मनीष कौशिक का मैच है।

भारत के हाई परफॉर्मेंल डायरेक्टर सैंटियागो नीवा ने इटली में टीम के पूर्व-ओलंपिक प्रशिक्षण का जिक्र करते हुए समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि टीम के टोक्यो रवाना होने से पहले इटली में विकास के कंधे में चोट लग गई थी। उन्होंने इलाज कराया और हमें उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने बगैर किसी समस्या के शुरुआत की, लेकिन जब उन्होंने ओकाज़ावा पर प्रहार करने का प्रयास किया, तो उनका कंधा फिर से चोटिल हो गया और वह अपने बाएं हाथ का ठीक से उपयोग नहीं कर सके। वह आज एक हाथ से लड़े।

मैच के दौरान ओकाजावा शुरू से अंत तक हावी रहे। वह रिंग में काफी फुर्ती में दिखाई दे रहे थे और दो बार के ओलिंपियन विकास से बेहद आसानी से जीत गए। 25 वर्षीय ओकाज़ावा ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था और उसी वर्ष विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनलिस्ट थे। अब उनका सामना 16वें राउंड में क्यूबा के तीसरी वरीयता प्राप्त रोनिएल इग्लेसियस से होगा। इग्लेसियस 2012 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं।

chat bot
आपका साथी