Tokyo Olympics: एथलेटिक्स में भारत की खराब शुरुआत, नेशनल रिकॉर्ड के बावजूद साबले बाहर, दुती चंद ने भी किया निराश

टोक्यो ओलिंपिक में भारत के एथलेटिक्स अभियान की निराशाजनक शुरुआत हुई है। स्प्रिंटर दुती चंद शुक्रवार को टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहीं। अविनाश मुकुंद साबले भी स्टीपलचेज फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:44 PM (IST)
Tokyo Olympics: एथलेटिक्स में भारत की खराब शुरुआत, नेशनल रिकॉर्ड के बावजूद साबले बाहर, दुती चंद ने भी किया निराश
टोक्यो ओलिंपिक में भारत के एथलेटिक्स अभियान की निराशाजनक शुरुआत।

टोक्यो, एजेंसियां। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के एथलेटिक्स अभियान की निराशाजनक शुरुआत हुई है। स्प्रिंटर दुती चंद शुक्रवार को टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहीं। अविनाश मुकुंद साबले भी स्टीपलचेज फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। इसके अलावा एम पी जबीर भी पुरूषों की 400 मीटर हर्डल रेस से बाहर हो गए। वहीं मिक्सड 4x400 मीटर रिले टीम आठवें स्थान और सेंकेड हीट रेस अंतिम स्थान पर रही।

हीट 5 में दौड़ते हुए, दुती ने रेस पूरा करने में 11.54 का समय लिया और 7 वें स्थान पर रहीं। इसके परिणामस्वरूप, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। 25 वर्षीय ने विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने विश्व रैंकिंग के आधार पर 200 मीटर दौड़ में ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया है। शेली-एन फ्रेशर-प्राइस 10.84 समय के साथ हीट 5 में टॉप पर रहीं।वहीं अजला डेल पोंटे 10.91 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सातों हीट से शीर्ष तीन और अगले तीन सबसे तेज धावक सेमीफाइनल में पहुंचे।

अविनाश मुकुंद साबले ने अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, पर फाइनल में जगह नहीं बना सके

इससे पहले भारत के अविनाश मुकुंद साबले यहां ओलिंपिक स्टेडियम में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। हीट 2 में दौड़ते हुए, सेबल 8:18.12 के समय के साथ 7वें स्थान पर रहे और अपने 8:20.20 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। हालांकि, साबले बदकिस्मत रहे। तीसरी हीट के शीर्ष तीन खिलाड़ी उनसे धीमा दौड़े थे। वह क्वालीफाइंग हीट में सर्वश्रेष्ठ सातवें और कुल 13वें स्थान पर रहे।  

एमपी जबीर का निराशाजनक प्रदर्शन

एमपी जबीर ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 36 प्रतियोगियों में से कुल 33 वें स्थान पर रहे। वह 50.77 सेकंड के समय के साथ हीट नंबर 5 में सातवें और अंतिम पायदान पर रहे। पांचों हीट में से पहले चार और अगले चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचते हैं ।

chat bot
आपका साथी