Tokyo Olympics: बैडमिंटन में ब्रिटेन को हराने के बाद भी क्वार्टर फाइनल से चूकी चिराग व सात्विक की जोड़ी

भारतीय शटलर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में इंग्लैंड की बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी के खिलाफ जीत हासिल की लेकिन फिर भी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई।

By TaniskEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:32 PM (IST)
Tokyo Olympics: बैडमिंटन में ब्रिटेन को हराने के बाद भी क्वार्टर फाइनल से चूकी चिराग व सात्विक की जोड़ी
भारतीय शटलर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी।

टोक्यो, पीटीआइ। भारतीय शटलर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में इंग्लैंड की बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन फिर भी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई। विश्व में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने 44 मिनट के ग्रुप ए मेंस डबल्स मैच में विश्व की 18वें नंबर की टीम को 21-17, 21-19 से हराया। हालांकि, वे नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना सके। वे ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहे। पहले नंबर पर इंडोनेशियाई टीम मार्कस गिदोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो की जोड़ी रही। वहीं चीनी ताइपे की यांग ली और ची-लिन वांग की जोड़ी दूसरे नंबर पर रही।

सभी तीन टीमों के दो-दो जीत के साथ समान अंक थे, लेकिन भारत के जीते हुए कुल गेम की संख्या ग्रुप के टॉप-2 पर मौजूद इंडोनेशिया और चीनी ताइपे से कम रही। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ब्रिटेन को हराना जरूरी था। साथ ही इंडोनेशिया का चीनी ताइपे से जीतना भी जरूरी था। चिराग और सात्विक की जोड़ी को सोमवार को इंडोनेशियाई टीम से सीधे गेम में हार उन्हें महंगी पड़ी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

भारतीय जोड़ी अच्छी लय में दिख रही थी। शुरुआत में उन्होंने 5-3 की  बढ़त बना ली, लेकिन इंग्लैंड की जोड़ी जल्द ही  11-10 से आगे निकल गई। चिराग और सात्विक ने धीरे-धीरे मैच में हावी होना शुरू कर दिया और अंततः लेन के वाइड हिट करने पर शुरुआती गेम पर कब्जा कर जमा लिया। उन्होंने दूसरे गेम में फिर से 6-3 की बढ़त बना ली और सुनिश्चित किया कि उन्हें इंटरवल होने तक दो अंकों का फायदा हो। भारतीय जोड़ी ने अपने विरोधियों की गलतियों का फायदा उठाते हुए 16-13 की बढ़त बना ली। ब्रिटेन की जोड़ी ने वापसी की और स्कोर 18-18 से बराबरी पहुंच गया। इसके बाद सात्विक द्वारा सर्विस के सर्विस नेट करने पर बढ़त भी हासिल की। इसके बाद भारतीय जोड़ी सतर्क दिखी और मैच में जीत हासिल की।  

chat bot
आपका साथी