Tokyo Olympics: भारतीय पहलवानी दल टोक्यो रवाना, कोच बोले- तैयारी अच्छी पदक लेकर लौटेंगे

कोच राजीव तोमर ने कहा कि हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। टोक्यो रवाना होने से पहले हम इस सेंटर में नियमों के तहत क्वारंटाइन में थे। फिर महिला पहलवानों ने अच्छा अभ्यास किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि महिला पहलवान जरूरत पदक जीतेंगी।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:30 AM (IST)
Tokyo Olympics: भारतीय पहलवानी दल टोक्यो रवाना, कोच बोले- तैयारी अच्छी पदक लेकर लौटेंगे
भारतीय पहलवानी दल से टोक्यो में पदक की उम्मीद

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जापान के टोक्यो में खेलो के महाकुंभ ओलिंपिक की शुरुआत हुए चार दिन हो चुके हैं और भारत की झोली में सिर्फ एक मेडल आया है। निशानेबाजी में और तीरंदाजी में भारत को उम्मीद थी लेकिन यहां निराशा हाथ लगी। अब पहलवानी टीम की तरफ भारत की नजरें जमी है। सोमवार 26 जुलाई को भारतीय पहलवानी टीम ने टोक्यो के लिए उड़ान भरी।  

भारतीय महिला पहलवानों का दल सोमवार को ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो के लिए रवाना हो गया। दल में तीन पहलवान और दो कोच शामिल थे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान खिलाडि़यों को पदक जीतने की शुभकामनाएं दी गईं।

इस दल में सोनीपत की पहलवान सोनम मलिक, जींद की अंशु मलिक और रोहतक की सीमा बिस्ला रवाना हुईं। इनके साथ टीम के मुख्य कोच कुलदीप मलिक और कोच राजीव तोमर भी रवाना हुए। साई के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा, उपनिदेशक प्रवीण कक्कड़, भारतीय पैरा आर्चर, साथी खिलाडि़यों, कोच और अन्य कर्मचारियों ने महिला खिलाड़ियों को ओलिंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने कहा ओलिंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवान जरूर पदक जीतेंगी। साई सोनीपत में 15 जुलाई से अभ्यास शिविर चल रहा था। वहीं, पदक की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट हंगरी में अभ्यास कर रही हैं, वह भी वहां से टोक्यो के लिए रवाना हो गई हैं।

टीम की तैयारी अच्छी, जरूर लाएंगे पदक :

कोच राजीव तोमरटीम के साथ जा रहे कोच राजीव तोमर ने कहा कि हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। टोक्यो रवाना होने से पहले हम इस सेंटर में नियमों के तहत क्वारंटाइन में थे। फिर महिला पहलवानों ने अच्छा अभ्यास किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि महिला पहलवान जरूरत पदक जीतेंगी। इसके साथ ही पुरुष पहलवान भी देश को पदक दिलाएंगे।

chat bot
आपका साथी