टाइगर वुड्स की हालत गंभीर, अमेरिका में हुए कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती

Tiger Woods admitted to hospital अमेरिका के लॉस एंजिल्स में टाइगर की कार का एक्सीडेंड हो गया जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा इतना गंभीर था की उनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:58 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:58 AM (IST)
टाइगर वुड्स की हालत गंभीर, अमेरिका में हुए कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती
अमेरिका का दिग्गज गॉल्फर टाइगर वुड्स - फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व नंबर एक और महान गॉल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स मंगलवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उनकी कार का एक्सीडेंड हो गया जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा इतना गंभीर था की उनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया।

जाने माने गोल्फर टाइगर वुड्स का अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 7:12 बजे के आस पास हुआ। वुड्स जब अपनी कार से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ और इसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वहां एंबुलेंस पहुंची और उनके तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Golfer Tiger Woods hospitalized after single-vehicle roll-over traffic collision on border of Rolling Hills Estates and Rancho Palos Verdes, says Los Angeles County Sheriff's Department, US

(file pic) pic.twitter.com/gNMqcRiM49

— ANI (@ANI) February 23, 2021

खबरों की माने तो वुड्स की कार के फिसलने की वजह से यह हासदा हुआ। यह हादसा रैंचो पालोस वेरिड्स और रोलिंग हिल्स एस्टेट्स के बॉर्डर के करीब हुआ। 45 साल के गोल्फर को दुर्घटना में गंभीर चोट आई है जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी। जब यह दुर्घटना हुई तो वह कार खुद चला रहे थे। कार काफी रफ्तार में थी और यह अचानक सामने आई डिवाइडर से टकरा गई।

वुड्स के एजेंट डेनियल रापापोर्ट ने इस दुर्घटना के बाद बताया, वुड्स की इस दुर्घटना कमें काफी गंभीर चोट आई है, इसकी गंभीरता को देखत हुए उनकी सर्जरी की जा रही है। दुर्घटना के वक्क गाड़ी वुड्स चला रहे थे और गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से वह बीच के डिवाइडर से टकरा गई।

chat bot
आपका साथी