सायना नेहवाल साथी खिलाड़ी से करने जा रही हैं शादी, पिछले 10 साल से चल रहा है अफेयर

सायना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 28 साल की बैडमिंटन स्टार सायना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 11:06 AM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 11:18 AM (IST)
सायना नेहवाल साथी खिलाड़ी से करने जा रही हैं शादी, पिछले 10 साल से चल रहा है अफेयर
सायना नेहवाल साथी खिलाड़ी से करने जा रही हैं शादी, पिछले 10 साल से चल रहा है अफेयर

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी स्टार सायना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय सायना दिसंबर, 2018 में बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 16 दिसंबर को सायना शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। हालांकि, जानकारी ये है कि शादी का जश्न 21 दिसंबर को एक बड़े रिसेप्शन पार्टी में सेलिब्रेट किया होगा।

सायना और कश्यप के प्यार के चर्चे पिछले कई सालों से गाहे-बगाहे होते रहे हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी इस बात की पुष्टि नहीं की और न ही कभी अपने रिश्ते के होने से इनकार किया। हालांकि, पी. कश्यप ने कई बार यह बात स्वीकार की कि वो और सायना सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और प्रैक्टिस पार्टनर हैं। दोनों के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के पोस्ट्स से कई बार यह बातें उठीं कि सायना कश्यप को को डेट कर रही हैं। लेकिन अपने रिश्ते के प्रति सजगता के कारण आज तक किसी ने कभी कुछ नहीं कहा।

28 साल की बैडमिंटन स्टार सायना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। वहीं, 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं।

बैडमिंटन के कोट से शादी के बंधन में बंधने वाली यह दूसरी जोड़ी होगी। नेहवाल और कश्यप से पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद शादी के बंधन में बंधने वाली भारतीय बैडमिंटन जोड़ी रही। हालांकि, यह शादी टिक नहीं पाई और शादी के 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी