साई ने टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक के पांच सितारों को दी पदोन्नति, बैठक में लिया गया फैसला

रानी रामपाल गोलकीपर सविता पूनिया पैरालिंपिक पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार को टोक्यो ओलिंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने समय से पहले पदोन्नति देने का फैसला किया है। साई की नियामक इकाई की हुई 55वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:29 PM (IST)
साई ने टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक के पांच सितारों को दी पदोन्नति, बैठक में लिया गया फैसला
भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (एपी फोटो)

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, गोलकीपर सविता पूनिया, पैरालिंपिक पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार को टोक्यो ओलिंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने समय से पहले पदोन्नति देने का फैसला किया है।

साई की नियामक इकाई की मंगलवार को हुई 55वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा टोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हाकी टीम के कोच पीयूष दुबे को भी पदोन्नति दी गई है। इतना ही नहीं साई ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त दिवंगत मुक्केबाज डिंको सिंह के परिवार को एकमुश्त अनुदान के तौर पर छह लाख 87 हजार रुपये देने का फैसला भी किया। डिंको का 42 वर्ष की उम्र में इस साल जून में कैंसर से निधन हो गया था ।

सविता को सहायक कोच से कोच बनाने का फैसला किया गया है। रानी और दुबे को सीनियर कोच बनाया गया है। रानी और सविता ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं। मरियप्पन ने टोक्यो पैरालिंपिक की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्हें सीनियर कोच से मुख्य कोच बना दिया गया है। वहीं सहायक कोच रहे शरद को कोच बना दिया गया।

बैठक के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 और 2028 ओलिंपिक को ध्यान में रखकर साई और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम ( टाप्स) सचिवालय के संवर्ग पुनर्गठन का भी फैसला लिया गया ताकि खिलाडि़यों के लिए सहायता तंत्र मजबूत हो सके। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'हमारा जोर खेल विज्ञान और प्रदर्शन प्रबंधन पर है। हमने 300 से अधिक पदों पर स्पो‌र्ट्स साइंटिफिक स्टाफ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, विशेष रूप से ओलिंपिक में प्रदर्शन के लिए 50 उच्च प्रदर्शन वाले कोचों के लिए और अतिरिक्त पद बनाए गए हैं।'

chat bot
आपका साथी