Tokyo Olympics: पीवी सिंधू ने भारत को दिलाया पदक, राष्ट्रपति कोविन्द व प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य लोगों ने दी बधाई

भारत की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। टोक्यो ओलिंपिक में भारत का यह तीसरा पदक है। ऐसे में पीवी सिंधू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेंत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:27 PM (IST)
Tokyo Olympics: पीवी सिंधू ने भारत को दिलाया पदक, राष्ट्रपति कोविन्द व प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य लोगों ने दी बधाई
पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही सिंधू ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और देश को मेडल दिलाया। उनकी इस कामयाबी पर बधाइयों का तांता लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेंत अन्य लोगों ने सिंधू को बधाई दी है।

P V Sindhu becomes the first Indian woman to win medals in two Olympic games. She has set a new yardstick of consistency, dedication and excellence. My heartiest congratulations to her for bringing glory to India.— President of India (@rashtrapatibhvn) August 1, 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट किया,'पीवी सिंधू दो ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।' प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया 'पीवी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलिंपियनों में से एक हैं।'

We are all elated by the stellar performance by @Pvsindhu1. Congratulations to her on winning the Bronze at @Tokyo2020. She is India’s pride and one of our most outstanding Olympians. #Tokyo2020 pic.twitter.com/O8Ay3JWT7q

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2021

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने कहा, 'पीवी सिंधू बहुत अच्छा खेलीं। आपने खेल के प्रति बार-बार अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता और समर्पण को साबित किया है। ऐसे ही आप देश का नाम रोशन करती रहें। आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हमें गर्व है।' खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, 'धमाकेदार जीत पीवी सिंधू। आपने खेल पर अपना दबदबा बनाया और इतिहास रचा। दो बार ओलिंपिक पदक विजेता बनीं। भारत को आप पर बहुत गर्व है और आपकी वापसी का इंतजार है। आपने कर दिखाया।'

Well played @Pvsindhu1.

Time and again you have proved your unparalleled commitment and devotion towards the game. May you continue to bring glory to the nation.

We are proud of your remarkable accomplishment. pic.twitter.com/uiGNLwwMVO— Amit Shah (@AmitShah) August 1, 2021

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए दूसरा पदक जीतने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई।' कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'भारत ने टोक्यो 2020 में तीसरा ओलंपिक पदक जीता। पीवी सिंधु आपके कांस्य, दूसरा ओलंपिक पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने पर बहुत गर्व है।'

खेल जगत के लोगों ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी

खेल जगत के लोगों ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए दो ओलिंपिक मेडल जीतना क्या उपलब्धि है। पीवी सिंधू आपने पूरे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। ' टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'इसाई, मुस्मिल, सिख, हिंदू, सबको जोड़े पीवी सिंधू। दो ओलिंपिक मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला। ब्रॉन्ज जीतने के लिए शुभकामनाएं।' महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने ट्वीट किया, 'पीवी सिंधु आपको दूसरा ओलिंपिक पदक जीतने पर बधाई। आप पर गर्व है!' अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया, 'पीवी सिंधू बधाई। आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। '

Isaayi Muslim Sikh Hindu,

Sabko jodein #PVSindhu .

First Indian woman to win two Olympic medals.

Congratulations on the #Bronze pic.twitter.com/D0CvxszTC4— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 1, 2021

इशांत शर्मा ने ट्वीट किया, 'सनसनीखेज सिंधु । 2 ओलिंपिक, 2 मेडल। आपने देश को गौरवान्वित किया है। इस बड़ी जीत के लिए हार्दिक बधाई। रिद्धिमान साहा ने ट्वीट किया, 'पूरे भारत को बधाई। पीवी सिंधु ने कर दिखाया। बहुत ही गौरवशाली क्षण! जय हिन्द!' गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'तिरंगा उठाए बिना वो कभी वापस नहीं आती!'.

chat bot
आपका साथी