नीरज चोपड़ा ने 88.07 मीटर भाला फेंक तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। शुक्रवार को पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पो‌र्ट्स (एनआइस) में भारतीय ग्रां प्री-3 में उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है और गोल्ड मेडल जीता है

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 08:22 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 08:22 AM (IST)
नीरज चोपड़ा ने 88.07 मीटर भाला फेंक तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, जीता गोल्ड मेडल
नीरज चोपड़ा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है

जागरण संवाददाता, पटियाला: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पो‌र्ट्स (एनआइस) में भारतीय ग्रां प्री-3 में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। एक वर्ष से अधिक समय के बाद वापसी करते हुए उन्होंने 88.07 मीटर भाला फेंकते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुराना रिकार्ड 88.06 मीटर है, जो 27 अगस्त, 2018 को जकार्ता में हुई एशियाई खेल में बनाया था। शिवपाल सिंह (उत्तर प्रदेश) ने अपने चौथे प्रयास में 81.63 मीटर भाला फेंककर बेहतर प्रदर्शन किया है।

इसी तरह ही अमोज जैकब ने 400 मीटर दौड़ में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ में फिर से सुधार किया। शाटपुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर ने 20 मीटर शाटपुट फेंका, जबकि एम. श्रीशंकर ने पिछले हफ्ते 8 मी के बाद 7.91 मीटर पर लांग जंप किया। 200 मीटर स्पि्रंट में मोहम्मद अनस याहिया ने 21.48 सेकेंड में दौड़ पूरी की। महिलाओं के मुकाबले में जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी ने 60 मीटर से अधिक थ्रो के बाद आज 61.98 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हिमा दास ने एकल वर्ग में 100 मीटर दौड़ 11.67 सेकेंड में पूरी की।

परिणामों पर एक नजर

200 मीटर

1. मोहम्मद अनस याहिया (कर्नाटक) 21.48 सेकेंड

2. अक्षय प्रकाश खोट (महाराष्ट्र) 22.04

3. राहुल रमेश कदम (महाराष्ट्र) 22.04

400 मीटर

1. अमोज जैकब (दिल्ली) 45.70 सेकेंड

2. सार्थक भांबरी (दिल्ली) 47.11

3. जशनजोत सिंह (पंजाब) 47.59 

800 मीटर

1. निकेश धनराज राठौड़ (महाराष्ट्र) 1: 53.94

2. परवीन बूरा (हरियाणा) 1: 55.03

3. अर्जुन खोखर (हरियाणा) 1: 56.10

5000 मीटर

1. कैलाश कुमार कुमावत (राजस्थान) 20: 19.84

400 मीटर बाधा दौड़

1. अय्यासामी धरून (तमिलनाडु) 51.04 सेकंड

2. आफताब आलम (उत्तर प्रदेश) 51.60; 3

जोरावर सिंह (पंजाब) 55.83

3000 मीटर स्टीपल चेज

1. अविनाश सेबल (महाराष्ट्र) 8: 24.40

2. नवीन कुमार डागर (हरियाणा) 8: 56.36

3. बालकिशन (हरियाणा) 9: 06.69 

लंबी कूद

1. एम श्रीशंकर (केरल) 7.91 मी

2. युगांत शेखर सिंह (उत्तर प्रदेश) 7.68

3. मोहम्मद अनस याहिया (केरल) 7.60

ट्रिपल जंप

1. एल्डोज पोल (केरल) 15.80 मीटर

2. कमल राज कानराज (तमिलनाडु) 15.67

3. पुनीत शर्मा (उत्तराखंड) 14.17 

शाटपुट

1. तेजिंदरपाल सिंह तूर (पंजाब) 20.09 मीटर

2. देविंदर सिंह (पंजाब) 18.24

3. साहिब सिंह (दिल्ली) 17.52

जेवेलिन थ्रो

1. नीरज चोपड़ा (हरियाणा) 88.07 मीटर (नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, पुराना: 88.06 मीटर, नीरज चोपड़ा, जकार्ता, 2018)

2. शिवपाल सिंह (उत्तर प्रदेश) 81.63

3. साहिल सिलवाल (हरियाणा) 80.65

महिलाएं

100 मीटर:

1. हिमा दास (असम) 11.67 सेकंड

400 मीटर

1. एमआर पोवम्मा (कर्नाटक) 54.11 सेकंड

2. सुभा वेंकटेशन (तमिलनाडु) 55.11

3. वीके सालिनी (केरल) 56.50

800 मीटर

1. एमआर पूवम्मा (कर्नाटक) 2:08.60

2. उर्वशी (हरियाणा) 2:18.06

3. सुखवंत कौर (राजस्थान) 2:18.41 

5000 मी

1. पारुल चौधरी (उत्तर प्रदेश) 15:48.49

2. रूबी कश्यप (उत्तर प्रदेश) 18:23.79

3000 मीटर स्टीपल चेज

1. चिंता यादव (उत्तर प्रदेश) 10:27.06

3. सपना किशन सिंह (हरियाणा) 13: 09.92

लंबी कूद

1. मारेना जॉर्ज (केरल) 5.97 मीटर

2. शिवांगी दुबे (उत्तर प्रदेश) 5.76

3. सोम्मिया मुरुगन (तमिलनाडु) 5.51 

भाला फेंक

1. अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) 61.98 मीटर

2. संजना चौधरी (राजस्थान) 52.54

3. शर्मिला कुमारी (हरियाणा) 50.77

शाटपुट:

1. श्री स्त्री विग (दिल्ली) 16.06 मीटर

2. कचनार चौधरी (राजस्थान) 14. 41

3. तुनलाई सोमेश्वर नजरी (असम) 14.07

chat bot
आपका साथी