टोक्यो पैरालंपिक में सबसे बड़ा एथलेटिक्स दल उतारेगा भारत

टोक्यो पैरालंपिक में भारत सबसे बड़ा एथलेटिक्स दल उतारने की तैयारी कर चुका है। अभी तक टोक्यो के लिए 19 एथलीटों ने कोटे के आधार प्रतिभाग करना सुनिश्चित कर लिया है। इसमें से 12 को व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के आधार पर चुना गया है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:38 PM (IST)
टोक्यो पैरालंपिक में सबसे बड़ा एथलेटिक्स दल उतारेगा भारत
इस बार टोक्यो पैरालंपिक में भारत सबसे बड़ा एथलेटिक्स दल उतारने की तैयारी कर चुका है (एपी फोटो)

वैभव शर्मा, हिसार। इस बार टोक्यो पैरालंपिक में भारत सबसे बड़ा एथलेटिक्स दल उतारने की तैयारी कर चुका है। अभी तक टोक्यो के लिए 19 एथलीटों ने कोटे के आधार प्रतिभाग करना सुनिश्चित कर लिया है। इसमें से 12 को व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के आधार पर चुना गया है। बाकी सात भारत के कोटे में व‌र्ल्ड रैंकिंग के आधार पर हासिल हुए हैं। इस गिनती में अभी और भी इजाफा हो सकता है। अच्छी व उच्च परफार्मेंस रैंकिंग के आधार पर भारत का कोटे में दो या तीन प्रतिभागियों की वृद्धि हो सकती है।

ये तय है कि इस बार पैरालंपिक में भारत सबसे बड़ी एथलेटिक्स टीम उतारेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत मेडल हासिल करने का नया रिकार्ड बना सकता है। इसके लिए चयनित एथलीट कोरोना काल में भी समय में दिन-रात अभ्यास कर रहे हैं। पहले टोक्यो पैरालिंपक खेल 2020 में होने थे, लेकिन कोविड के कारण उन्हें 2021 के लिए टाल दिया गया। अब फिर से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रियो पैरालिंपक में भारत के 17 एथलीटों ने चुनौती पेश की थी।

रोहतक के अमित और हिसार की एकता दिखाएंगे कमाल 

व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के आधार पर भारत ने 11 पुरुष और एक महिला कोटा हासिल किया था। महिला खिलाड़ी कोटा हिसार से सहायक रोजगार अधिकारी एकता भयान ने क्लब थ्रों में हासिल किया है। अब 24 महीने की क्वालीफिकेशन रैंकिंग के आधार पर भारत के कोटे में सात की वृद्धि हुई है, जिसमें छह पुरुष और एक महिला भी शामिल है। इसमें सबसे बड़ा नाम अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा का है।

कोविड से रिकवर होते ही पैरालिंपक के लिए तैयार- अमित 

अभी तक कोटा हासिल करने वाले एथलीटों में सबसे अनुभवी नाम अमित सरोहा का है। वह करियर का तीसरा पैरालिंपक खेलेंगे। अमित ने बताया कि वह कोविड से उबरने के बाद रिकवर कर रहे हैं और तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह सीनियर हैं तो उनकी जिम्मेदारी भी ज्यादा है। अपने साथ साथ सभी के बारे में सोचना है और देश के लिए सम्मान हासिल करना है। मेरी यही कोशिश है कि मैं टोक्यो में देश को सम्मान दिलाऊं और दूसरे एथलीट को भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करूं।

क्या होता है कोटा 

यहां कोटे से तात्पर्य है ओलंपिक के लिए खिलाडियों की संख्या का निर्धारण करना। ओलंपिक खेलों के लिए किस देश से कितने खिलाड़ी जाएंगे, उसका कोटा फिक्स होता है। सामान्य खिलाड़ी यह कोटा मिलने के बाद सीधे ओलंपिक में भाग ले सकता है। मगर पैरा एथलेटिक में जो एथलीट कोटा लेकर आता है, वह देश के नाम होता है। कौन पैरालंपिक में भाग लेगा, यह ट्रायल के बाद तय होता है।

chat bot
आपका साथी