Tokyo Olympic में आज 3 गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्के कर सकता है भारत, ये लगाएंगे दांव

Tokyo Olympics 2020 में आज का दिन भारत के लिए खास होने वाला है क्योंकि तीन (एक हार गया) एथलीट और एक टीम के रूप में भारत तीन स्वर्ण या रजत पदक की दावेदारी पेश कर सकता है। भारत के दो खिलाड़ी और एक टीम आज सेमीफाइनल खेलेंगे।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:08 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:08 AM (IST)
Tokyo Olympic में आज 3 गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्के कर सकता है भारत, ये लगाएंगे दांव
Tokyo 2020 में भारत के लिए आज बड़ा दिन है

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Tokyo Olympics 2020: वैसे तो 13 की गिनती अशुभ मानी जाती है, लेकिन इसी गिनती को भारत और भारतीय खिलाड़ी शुभ बना सकते हैं। जी हां, आज जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में भारत के तीन खिलाड़ियों और एक टीम के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि तीन (एक खेल चुका है और हार गया है) खिलाड़ी और एक टीम आज अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में उतरेगी।

दरअसल, भारत की तरह से सबसे पहले आज यानी 4 अगस्त को महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के पास भारत के लिए गोल्ड या सिल्वर मेडल की दावेदारी करने का मौका था, लेकिन उनको सेमीफाइनल मुकाबले में 69 किग्रा भार वर्ग में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार गईं। इस तरह उनको कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। 

अब ऐसे में पहला स्वर्ण या रजत पदक पक्का करने का जिम्मा भारतीय महिला हॉकी टीम के पास होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अगर आज खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में अर्जंटीना को हरा देती है तो फिर फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का एक और सिल्वर या गोल्ड मेडल पक्का हो जाएगा। इसके अलावा हॉकी टीम के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक खेलों के फाइनल में पहुंच जाएगी।

दूसरा गोल्ड या सिल्वर मेडल भारत के लिए पहलवान रवि कुमार दहिया कर सकते हैं, जिनको सेमीफाइनल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान के नुरिस्लाम सनायेव से भिड़ना होगा। वहीं, आज ही भारत के लिए तीसरा  स्वर्ण या रजक पदक दीपक पूनिया पक्का कर सकते हैं, क्योंकि उनको भी 87 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल मैच यूएसए के डेविड मॉरिस टेलर से खेलना है।

अगर ये खिलाड़ी जीत दर्ज करते हैं तो भारत की झोली में एकाध गोल्ड मेडल भी आ सकता है, जिसकी उम्मीद देशवासियों को भी है। भारत अभी तक टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में सिर्फ तीन पदक जीत सका है, जिसमें एक सिल्वर है और दो कांस्य पदक शामिल हैं। रजक पदक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता था, जबकि पीवी सिंधु और लवलीना को कांस्य पदक मिला है। 

chat bot
आपका साथी