ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराक क्लो मैककार्डेल के नाम नई उपलब्धि, तोड़ा पुरुषों का रिकॉर्ड

35 साल की इस तैराक ने 10 घंटे और 40 मिनट तक तैराकी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पुरुष के 34 बार चैनल को पार करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने 35वीं बार यह कमाल कर दिखाया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 02:30 PM (IST)
ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराक क्लो मैककार्डेल के नाम नई उपलब्धि, तोड़ा पुरुषों का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराक क्लो मैककार्डेल के नाम नई उपलब्धि, तोड़ा पुरुषों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के तैराक क्लो मैककार्डेल ने तैयारी की एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 35 साल की इस तैराक ने 10 घंटे और 40 मिनट तक तैराकी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पुरुष के 34 बार चैनल को पार करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने 35वीं बार यह कमाल कर दिखाया। रविवार सुबह 7 बजे जब लोग सोकर उठ रहे थे तब इस ऑस्ट्रेलियाई महिला ने दुनिया के तमाम दिग्गज तैराकों को पीछे छोड़ा।

शनिवार शाम को क्लो ने एबोट क्लिफ बीच के पास फोल्कस्टोन के पास से यात्रा शुरू की थी। लगभग 11 घंटे तक तैराकी करते हुए क्लो पुरुषों के 34 बार चैनल पार करने के रिकॉर्ड तो तोड़ दिया और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। सबसे ज्यादा बार चैनल को पार करने का रिकॉर्ड ब्रिटिश तैराक एलिसन स्ट्रीटर के नाम पर दर्ज है। उन्होंने कुल 43 बार चैनल को पार किया था। क्लो की इस उपलब्धि के बाद अब सबसे ज्यादा बार चैनल को पार करने का रिकॉर्ड दोनों ही महिला तैराक के नाम हो गया है।

पीए से बात करते हुए क्लो जिनके नाम ट्रपल वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है मजाक में कहा, "ऑफिस में आज का दिन काफी मुश्किल रहा। मैं बहुत ही अच्छी लय में थी, रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना वाकई काफी खुशी वाली बात है। अब मैं सबसे ज्यादा बार चैनल को पार करने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई हूं।"

"यह मेरे लिए बहुत ही यादगार मौका है और मुझे गर्व है कि मैं ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने में सक्षम हुई। मैंने उन लोगों के बारे में भी काफी सोचा जो लॉकडाउन में हैं, खासकर वो महिलाएं जिनको घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। मैं उन सभी का आवाज बनकर सामने आकर काफी गर्व महसूस करूंगी।"

chat bot
आपका साथी