अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र के भागपाली गांव में दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट- पीट कर मार डाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:13 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:13 AM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

जासं, राउरकेला : सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र के भागपाली गांव में दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट- पीट कर मार डाला। सरपंच की शिकायत पर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 33 वर्षीय प्रशांत मुंडा पर 30 वर्षीय जननी मुंडा की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ मधुसिक्ता मिश्र इस घटना की खुद जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भागपाली गांव निवासी प्रशांत मुंडा के पत्नी के रहते दूसरी महिला अवैध संबंध थे। यह बात गांव में फैलने के बाद पत्नी जननी के कानों तक पहुंची। उसने पति के इस रवैये का विरोध किया और इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। 21 अगस्त को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तब प्रशांत ने पत्नी जननी की जमकर पिटाई कर दी थी। कंक्रीट सड़क पर धकेल दिया था। गिराने से उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। रक्त रंजित हालत में उसे इलाज के लिए सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के कारण उसे बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त किया गया। हमीरपुर के सरपंच ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के समक्ष उसने पत्नी से मारपीट करने व चोट लगने से मौत होने का अपराध स्वीकार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। सुंदरगढ़ सदर एसडीपीओ मधुसिक्ता मिश्र खुद इस घटना की जांच कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी