बीजद नेता ने अज्ञात बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

बंडामुंडा के डी-सेक्टर स्थित भगतसिंह क्लब चौक के निकट अज्ञात बुजुर्ग घायल होकर पड़े थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:53 AM (IST)
बीजद नेता ने अज्ञात बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल
बीजद नेता ने अज्ञात बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

संसू, बिसरा : बंडामुंडा के डी-सेक्टर स्थित भगतसिंह क्लब चौक के निकट अज्ञात बुजुर्ग घायल होकर पड़े थे। इसकी जानकारी मिलने पर बीजद कार्यकर्ता चंदन तराई ने उनके पास पहुंच कर पहले उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद बुजुर्ग को एंबुलेंस के जरिये राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पिपिली उपचुनाव में राजनीतिक दलों ने शुरू किया प्रचार : ओडिशा के पुरी जिले में आने वाली पिपिली विधानसभा सीट पर आगामी 30 सितंबर को उप चुनाव होने जा रहा है। अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने सोमवार से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। ऐसे में उप चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पिपिली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बीएसएफ के जवानों ने फ्लैगमार्च किया। पिपिली में राजनीतिक हिसा को ध्यान में रखते हुए बीएसएफ जवानों ने एनएसी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। वहीं, पिपिली उप चुनाव को महज 10 दिन का समय बचा है। ऐसे में सोमवार से राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव में किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिसा ना होने पाए इसके लिए पुरी जिला प्रशासन पहले से ही कमर कस चुकी है। इसके लिए छह प्लाटून केंद्रीय फोर्स एवं 5 सीनियर अधिकारियों को यहां तैनात किया गया है। आचरण विधि उल्लंघन ना होने पाए, इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिपिली के सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन भी नेताओं की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।

chat bot
आपका साथी