विश्व शांति के लिए 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप

ञ्जश्र द्दद्गह्ल ह्मद्बस्त्र श्रद्घ ह्लद्धद्ग ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्गश्चद्बस्त्रद्गद्वद्बष् ढ्ड4 ष्द्धड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्द 24000 ह्लद्धश्रह्वह्यड्डठ्ठस्त्र द्वड्डठ्ठह्लह्मड्डह्य श्रठ्ठ ढ्डद्गद्धड्डद्यद्घ श्रद्घ ह्लद्धद्ग द्दड्ड4ड्डह्लह्मद्ब द्घड्डद्वद्बद्य4 श्चह्मड्ड4द्गस्त्र द्घश्रह्म 2श्रह्मद्यस्त्र श्चद्गड्डष्द्ग.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM (IST)
विश्व शांति के लिए 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप
विश्व शांति के लिए 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप

संसू, राजगांगपुर : गुरु पूर्णिमा के दिन गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप कर कोरोना महामारी से छुटकारा एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। शहर के भट्टापाड़ा स्थित गायत्री मंदिर में सुबह सात बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलश स्थापना कर 24 हजार गायत्री मंत्र जाप शुरुआत की गई। इसमें 50 महिला और पुरुषों ने हिस्सा लेकर मां विधि-विधान से मां गायत्री के मंत्र का जाप किया। दोपहर 12 बजे तक चले इस अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अनुष्ठान आयोजन में ट्रस्ट के दुर्गा प्रसाद, नरेश सिंह, लाल बाबू सिंह, सूर्य नारायण पुष्टि, प्रभवती साहू, उषा देवी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सनातन धर्म की जय हो, विश्व का कल्याण हो के जयकारे के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया। युवक की हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार : पुरानी रंजिश को लेकर राउरकेला के महताब रोड सरला मार्केट के पास युवक पर भुजाली से हमला के मामले में प्लांट साइट थाना की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विगत 22 जुलाई की रात करीब नौ बजे महताब रोड सरला मार्केट के पास विवाद होने के बाद प्रदीप कुमार साहू पर भुजाली से हमला कर दो युवक वहां से फरार हो गए थे। गंभीर हालत में प्रदीप को इलाज के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है। इस मामले में सरला मार्केट इलाके के ही शंकर स्वाईं एवं गोविद चंद्र पंडा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी