बोइत बंदान उत्सव में भक्ति व आस्था की धारा बही

शहर व आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं बोइत बंदान उत्सव के अवसर पर भक्ति व आस्था की धारा बही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 09:28 AM (IST)
बोइत बंदान उत्सव में भक्ति व आस्था की धारा बही
बोइत बंदान उत्सव में भक्ति व आस्था की धारा बही

संसू, राजगांगपुर : शहर व आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं बोइत बंदान उत्सव के अवसर पर भक्ति व आस्था की धारा बही। बाबा तालाब में सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर तालाब में नौका का विसर्जन किया। ओडिशा राज्य में प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर बोइत बंदान उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सदियों से नदी, तालाब व जलाशयों में नौका विसर्जन करने की परंपरा रही है। कहा जाता है कि सदियों पहले जब ओडिशा वासी दूर देशों में नाव के द्वारा व्यापार करने जाया करते थे तब उन्हें इस दिन परिवार के लोग विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद नावों से विदा करते थे और उनके उज्जवल भविष्य सह सलामती की दुआ मांगी जाती थी। तब से अभी तक कार्तिक पूर्णिमा पर बोइत बंदान उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को कार्तिक माह के अंतिम दिन पूर्णिमा के ब्रह्म मुहूर्त पर शहरवासियों ने सूर्योदय से पूर्व स्नान कर मंदिर, घाटों पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करने के बाद जलाशयों में नौका का विसर्जन किया। इस मौके पर केले के पेड़ के छिलके से तैयार नाव, कागज की नाव, कार्ड बोर्ड की नाव समेत थर्माकोल आदि से बनी कृत्रिम नौकाओं को नदी, तालाब व जलाशयों में प्रवाहित कर ओडिशा राज्य की सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखने में सहायक बने। शहर की सुप्रसिद्ध संस्था गांगपुर सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष थाना प्रभारी बिवत्स प्रधान की अगुवाई में परिषद के सदस्यों ने फूलों से सजी नौका को विधिवत मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद जलाशय में प्रवाहित किया गया। मौके पर एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा सहित बीजद नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, राजेंद्र लेंका, अमरेश पंडा, देव रंजन विनोद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा बाबा तालाब, होशियारी मल तालाब मंदिर व घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु से सुख समृद्धि की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किया। साथ ही खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरत का सामान लोगों के बीच वितरित किया।

chat bot
आपका साथी