नगरपालिका अधिकारी से मिले सांसद प्रतिनिधि

शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शंकर सिंह ने नगर पालिका के नए कार्यपालक अधिकारी मेथेडियस लकड़ा से मुलाकात की। नगर पालिका के लिए सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद नगरपालिका अधिकारी से यह उनकी पहली मुलाकात थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:38 AM (IST)
नगरपालिका अधिकारी से मिले सांसद प्रतिनिधि
नगरपालिका अधिकारी से मिले सांसद प्रतिनिधि

संसू, राजगांगपुर : शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शंकर सिंह ने नगर पालिका के नए कार्यपालक अधिकारी मेथेडियस लकड़ा से मुलाकात की। नगर पालिका के लिए सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद नगरपालिका अधिकारी से यह उनकी पहली मुलाकात थी। भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह के साथ पार्टी के अन्य कई नेता शामिल थे। सांसद प्रतिनिधि ने नगरपालिका की समस्याओं सहित विकास मूलक कार्यो पर चर्चा करते हुए स्वच्छ भारत अभियान सहित नगरपालिका के तमाम वार्डो में केंद्र सरकार द्वारा कितने शौचालयों का निर्माण किया गया, कितने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल पाया है, इन सबकी जानकारी मुहैया कराने की बात कही। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। नगर के सभी सड़क, नाली सहित फुटबॉल मैदान की चारदीवारी को तुरंत निर्मित करने पर जोर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र माझी, उपेंद्र प्रधान, कुलदीप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा शशिरेखा सामल, सरबानी लाहिरी, सुरेश पुरोहित, हेमंत सिंह आदि पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। टंकी से बह जाता हजारों लीटर पीने का पानी : स्मार्ट सिटी राउरकेला के विभिन्न बस्ती से लेकर अन्य अंचलों में रोजाना लोगों को साफ पानी पहुंचाने के लिए एक ओर राज्य सरकार अरबों रुपये खर्च कर रही है। वहीं दूसरी और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण रोजाना हजारों लीटर पीने का साफ पानी ईएसआई अस्पताल के पास लगी टंकी से बह कर नाली में जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो सप्लाई पाइप से उक्त टंकी को संयोग किया गया है। पाइप में पानी आने के बाद उक्त टंकी में भरता है। लेकिन टंकी में पानी भरने के बाद किसी तरह की बंद करने की चाबी नही लगाने के कारण टंकी भरने के बाद पानी नाली में दिन रात बहता रहता है। स्थानी लोगों ने कहा कि इस संबंध में कई बार पीएचईडी विभाग को सूचित करने के बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी एक बार भी झांकने तक नही आया है। जिसके कारण विगत 6 माह से अधिक समय बीतने के बावजूद पीने का पानी नाली में इसी तरह से बहता रहता है।

chat bot
आपका साथी