भाजपा ने ली पुजारियों की सुधि, महीने भर का राशन दिया

कोरोना संक्रमण काल में लाकडाउन व शटडाउन के कारण मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च आदि बंद हैं। इस कारण यहां भक्तों की आवाजाही न के बराबर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:06 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:06 AM (IST)
भाजपा ने ली पुजारियों की सुधि, महीने भर का राशन दिया
भाजपा ने ली पुजारियों की सुधि, महीने भर का राशन दिया

संसू, राजगांगपुर : कोरोना संक्रमण काल में लाकडाउन व शटडाउन के कारण मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा चर्च आदि बंद हैं। इस कारण यहां भक्तों की आवाजाही न के बराबर है। ऐसे में लोगों के दान-दक्षिणा पर निर्भर मंदिर के पुजारियों की हालत दयनीय हो गई है। सार्वजनिक पूजा-पाठ के अनुष्ठान नहीं होने से उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन की ओर से भी इन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। इस संकट की घड़ी में नगर भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह ने पुजारियों की सुधि लेते हुए उन्हें महीने भर का राशन मुहैया कराने की व्यवस्था की। रविवार को तालकी पाडा स्थित भाजपा कार्यालय में शहर के पंडितों को सामूहिक रूप से महीने भर का राशन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के आस्था पांडे, लखन पांडे, जगबंधु पति, हेमंत पति, प्रवीण पांडे, शैलेन्द्र पांडे, शंभू पांडे, कन्हैया शर्मा, विकास पंडा सहित अन्य पुजारी शामिल होकर अस्वस्थ भाजपा नेता कुलदीप सिंह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह मिज, जिला उपाध्यक्ष श्रीधर स्वाई, पूर्व नगरपाल शशिरेखा सामल, प्रशांत पंडा, हेमंत सिंह, अरविद कनानी, किशोर कोईरी, चितरंजन साहू, देबू मिश्र सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ट्रैक्टर से गिरने से श्रमिक की मौत : कांसबहाल पुलिस चौकी अंतर्गत झुनापाड़ा में ट्रैक्टर से गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है।

कांसबहाल के डीपाटोली निवासी 25 वर्षीय अजीत लकड़ा ट्रैक्टर में श्रमिक के रूप में काम करता था। शनिवार को वह ट्रैक्टर के साथ झूनापाड़ा गया था। झटका होने से वह नीचे गिर गया एवं गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कांसबहाल चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को जब्त करने के साथ दुर्घटनाजनित मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी