स्पर्शाघात से अरवा झराबहाल के किशोर की मौत

लाठीकटा ब्लाक के अरवा झराबहाल गांव निवासी नरेश एक्का के 14 वर्षीय बेटे नीलेश एक्का की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 12:50 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:16 AM (IST)
स्पर्शाघात से अरवा झराबहाल के किशोर की मौत
स्पर्शाघात से अरवा झराबहाल के किशोर की मौत

जासं, राउरकेला : लाठीकटा ब्लाक के अरवा झराबहाल गांव निवासी नरेश एक्का के 14 वर्षीय बेटे नीलेश एक्का की मौत हो गई। वह अपने मामा पूर्व जिला परिषद सदस्य जोसफ खेस के घर गोटीदरह आया था। कुछ समय तक घर में रहने के बाद वह पास के खेत में चला गया। वहां मोटर में लगे बिजली के तार के संपर्क में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। जब लोगों को इसका पता चला तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी