पुजारियों की मदद को आगे आया बीजद, प्रदान किया सूखा राशन

कोरोना महामारी के कारण सरकार की ओर से लॉकडाउन व शटडाउन घोषित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:35 AM (IST)
पुजारियों की मदद को आगे आया बीजद, प्रदान किया सूखा राशन
पुजारियों की मदद को आगे आया बीजद, प्रदान किया सूखा राशन

संसू, राजगांगपुर : कोरोना महामारी के कारण सरकार की ओर से लॉकडाउन व शटडाउन घोषित किया गया है। हालांकि वर्तमान समय में लॉकडाउन में आवश्यक सामग्री दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन शैक्षणिक समेत धार्मिक अनुष्ठानों में भक्तों के प्रवेश पर पांबदी है। इस कारण नगर स्थित विभिन्न मठ-मंदिरों में भक्तों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। इस कारण इन मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपना गुजर-बसर करने वाले पुजारियों के समक्ष रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार की ओर से भी इनके लिए कोई सहायता की घोषणा नही की गई है। इसके चलते इनकी हालत बेहद दयनीय हो गई है। ऐसे में, बीजू जनता दल शहर के विभिन्न मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों की मदद को आगे आया है। शनिवार को नगर बीजद अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित अखंडमणि मंदिर, तारिणी मंदिर, पहाड़ी मंदिर,, जगन्नाथ मंदिर, समलेश्वरी मंदिर एवं बाठुपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर जाकर पुजारियों को सूखा राशन प्रदान किया। इस दौरान बीजद के नगर उपाध्यक्ष राकेश नंदा उर्फ बब्बू भाई, राजेंद्र लेंका, राजू महांती, विश्व प्रकाश बेहरा, राजेश राना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। राजधानी में महिलाओं ने मास्क बना सृजन किया नया रोजगार : कोरोना काल में मिशन शक्ति, भुवनेश्वर की महिलाओं ने मास्क बना कर रोजगार का नया जरिया ढूंढ लिया है। मिशन शक्ति से जुड़ी महिलाएं खुद स्वावलंबी बनने के साथ दूसरों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। कुछ कर गुजरने की चाहत के कारण हर ग्रुप में मिशन शक्ति की महिलाओं ने रोजगार के नए-नए आयाम ढूंढे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिशन शक्ति कि महिलाओं का आह्वान किया था कि वे कोरोना से सुरक्षा के लिए घर पर मास्क तैयार करें। मुख्यमंत्री के आह्वान को साकार करते हुए इन महिलाओं ने न केवल मास्क बल्कि होम आइसोलेशन किट तैयार कर विभिन्न संगठनों को मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। मिशन शक्ति की महिलाओं ने 8 हजार से अधिक वैसे किट तैयार किए हैं जो होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के लिए काफी कारगर साबित हुआ है। करोना महामारी के समय पुरुष जब काम धंधा ना होने से घर में बैठे हैं तो मिशन शक्ति से जुड़ी महिलाओं ने आगे आकर आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी