सुंदरगढ़ जिले में तापमान अब भी दस से नीचे, कड़ाके की ठंड

सुंदरगढ़ ़ जिले का तापामान न्यूनतम 6 डिग्री से बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 09:53 PM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में तापमान अब भी दस से नीचे, कड़ाके की ठंड
सुंदरगढ़ जिले में तापमान अब भी दस से नीचे, कड़ाके की ठंड

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ ़ जिले का तापामान न्यूनतम 6 डिग्री से बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन यह दस डिग्री से नीचे बना हुआ है। इस कारण पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। समतल हो या पहाड़ी इलाका, ठंड का असर हर जगह असहनीय हो गया है। रात से ज्यादा सुबह कोहरा देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे तक ठंड के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। पारा 30 डिग्री से ऊपर जाएगा। नतीजतन, ठंड कम हो जाएगी। हालांकि, कोहरा बढ़ेगा। लेकिन एक जनवरी से पहले दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। रात में, राज्य के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे था। फुलवाणी का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह दरिगबाड़ी में भी पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झारसुगुड़ा का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि कोरापुट और सुंदरगढ़ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जैसे-जैसे शाम ढलती जाती वैसे वैसे और सर्दी बढ़ती जाती है। जबकि सुबह की हवा ने इसे और कठिन बना दिया था। राउरकेला में सुबह 9 बजे तक पारा 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडरा रहा था, जबकि सुबह 10 बजे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। जिले भर के अन्य जगहों की स्थिति भी समान है। इसलिए सुबह घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन का अधिकतम तापमान आमतौर पर 26-27 डिग्री होता है।

सोआ जलवायु और मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से राज्य भर में धीरे-धीरे ठंडा कम होगा। अभी उत्तर-पश्चिम की हवाएं चल रही है, हवा की दिशा कल से बदल जाएगी। हवा समुद्र से जमीन की ओर बहेगी। इससे वायुमंडल की सतह पर भारी दबाव होगा। नतीजतन, वायुमंडल में जलीय वाष्प कम रहने से सर्दी कमेगी। उस समय राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरा रहेगा। नए साल तक, सर्दियों का तापमान रात में 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। सोमवार की सुबह सुंदरगढ़ में कोहरा छाया रहा।

chat bot
आपका साथी