स्ट्राईकर प्यारी खाखा व डिफेंडर मनीष पन्ना भारतीय टीम में शामिल

एक बार फिर से राजगांगपुर की बेटियों न केवल शहर बल्कि सुंदरगढ़ जिले के साथ-साथ ओडिशा राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:06 PM (IST)
स्ट्राईकर प्यारी खाखा व डिफेंडर मनीष पन्ना भारतीय टीम में शामिल
स्ट्राईकर प्यारी खाखा व डिफेंडर मनीष पन्ना भारतीय टीम में शामिल

जासं, राउरकेला : एक बार फिर से राजगांगपुर की बेटियों न केवल शहर बल्कि सुंदरगढ़ जिले के साथ-साथ ओडिशा राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इस बार राजगांगपुर की प्यारी खाखा और मनीषा पन्ना ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयनित होकर सुंदरगढ़ का गौरव बढ़ाया है। स्ट्राइकर के तौर पर जहां प्यारी खाखा टीम के नेतृत्व करेगी। वही, डिफेंडर के तौर पर मनीषा पन्ना विपक्षियों के लिए टीम की दीवार होगी।

यह दल 2022 एएफसी एशियाई महिला कप से पहले अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन में एक दोस्ताना मैच खेलेगा। प्यारी व मनीषा के एशियाई महिला फुटबाल कप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर जहां उनके परिजन काफी खुश है। वहीं, जिले के फुटबॉलरों को भी एक नई उम्मीद जगी है। हॉकी के लिए पहचाने जाने वाला सुंदरगढ़ जिला अब फुटबॉल के लिए भी अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों से जिले के खेल प्रेमियों को काफी आशा है। इधर, यह खबर सामने आने के बाद जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने दोनों खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। बाइक चोरी के आरोपितों का नहीं लगा सुराग : राउरकेला के उदितनगर फिटनेस पार्क के पास से 23 सितंबर की शाम को हुई बाइक की चोरी का सुराग लगाने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही है। इस संबंध में बाइक मालिक रेलवे कालोनी निवासी मनोहर केरकेटटा ने उदितनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही शीघ्र इसका पता लगाने का अनुरोध किया है।

रेलवे कालोनी निवासी मनोहर केरकेटटा की बजाज पल्सर बाइक फिटनेस पार्क के पास से चुरा ली गई। इसके बाद उन्होंने इसकी खोजबीन की पर पता नहीं चला। 24 सितंबर को उन्होंने उदितनगर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। मनोहर ने थाना जाकर पुलिस से बाइक चोरी में शामिल आरोपितों का शीघ्र पता लगाने व बाइक बरामद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि दैनिक अखबार में 26 सितंबर को आरोपित की जगह बाइक के मालिक मनोहर केरकेटटा की ही गिरफ्तारी का उल्लेख किया गया है जो गलत है।

chat bot
आपका साथी