डालमिया कालेज में मनाया गया सद्भावना दिवस

गुरुवार के दिन डालमिया कालेज परिसर में सद्भावना दिवस मनाया गया। कालेज की प्राचार्य डा. हीरन लुगुन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह समाजसेवी लेखक एवं कवि सुमन दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:12 AM (IST)
डालमिया कालेज में मनाया गया सद्भावना दिवस
डालमिया कालेज में मनाया गया सद्भावना दिवस

संसू, राजगांगपुर : गुरुवार के दिन डालमिया कालेज परिसर में सद्भावना दिवस मनाया गया। कालेज की प्राचार्य डा. हीरन लुगुन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह समाजसेवी लेखक एवं कवि सुमन दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत विविधताओं में एकता का देश है। यहां सभी धर्म जाति भाषा के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। जिसकी मिसाल पूरे विश्व में केवल भारत में मिलती है। इसका मूल आधार सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भावना ही है। इस लिए हमें धर्म, जाति, भाषा, प्रांत से ऊपर उठकर अनेकता मे एकता का परिचय देना है, जिससे राष्ट्र की संप्रभुता सुरक्षित रह सके। एनएसएस एवं एनसीसी के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में डा. तबस्सुम बानो पात्र, जुमाल सिंह, मो. हमीद, आलोक कुमार, शंकर सिंह सहित छात्र-छात्रा शामिल थे। एक पति और दो पत्नी का मामला पहुंचा थाना : संबलपुर में एक पति और दो पत्नियों के बीच बुधवार को हुआ विवाद थाना तक पहुंच गया है और इसके बाद से लोगों के बीच इसे लेकर तरह तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय अईंठापाली थाना इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति कुछ वर्ष पहले पहला विवाह किया था। इसके बाद उसने किसी वजह से अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह कर लिया और दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। फिर ना जाने दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पति फिर से अपनी पहली पत्नी के पास आना जाना शुरू कर दिया। इसका पता जब दूसरी पत्नी को चला तब उसने विरोध करना शुरू कर दिया। बुधवार को इसी को लेकर पहली पत्नी, दूसरी पत्नी और पति के बीच विवाद हो गया। तीनों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला गरमाने के बाद तीनों अपनी अपनी गुहार लेकर पुलिस ाना पहुंच गए। तीनों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज करा दिया। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी