राजगांगपुर बीजद से जुड़े 30 नए कार्यकर्ता

राजगांगपुर बीजू जनता दल ने छात्र इकाई के साथ मिलकर गुरुवार को डाकघर में ओडिशा मो परिवार की ओर से वृक्षारोपण एवं बैठक का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:24 AM (IST)
राजगांगपुर बीजद से जुड़े 30 नए कार्यकर्ता
राजगांगपुर बीजद से जुड़े 30 नए कार्यकर्ता

संसू, राजगांगपुर : राजगांगपुर बीजू जनता दल ने छात्र इकाई के साथ मिलकर गुरुवार को डाकघर में ओडिशा मो परिवार की ओर से वृक्षारोपण एवं बैठक का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो, महेश नाम, बीजू छात्र जनता दल के राज्य सचिव रवीन्द्र प्रधान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य सचिव शोएब आलम और राजेंद्र लेंका की मौजूदगी में हुई बैठक में चैतन्य महांती, कृष्णचंद्र बेहरा, अशोक दास, अशोक साहू, मो. मोबिन, प्रदीप पटनायक, केसी. बेहरा, कृष्णचंद्र जेना, अब्दुल सलाम आदि शामिल हुए तथा पार्टी को मजबूत बनाने के साथ एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पारदर्शी छवि से प्रेरित होकर 30 से अधिक लोग बीजद में शामिल हुए। बीजद अध्यक्ष बिस्वा प्रकाश बेहरा, मीडिया सेल के चेयरपर्सन अजीत बेहरा, सुधीर शाह, राजू महांती, विभूति भूषण दास, सुषमा स्वैन, अखिलेश दास, सूर्यकांत दास, स्वागत चक्र, गणेश सिंह, आलोक सामल आदि उपस्थित थे। अंत में राजेंद्र कुमार बेहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी