सादगी से मनाया गया रामनवमी उत्सव

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध श्री रामनवमी उत्सव सादगी से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:24 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:24 AM (IST)
सादगी से मनाया गया रामनवमी उत्सव
सादगी से मनाया गया रामनवमी उत्सव

संसू, राजगांगपुर : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध श्री रामनवमी उत्सव सादगी से मनाया गया। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रामनवमी कमेटी ने प्रशासन के साथ बैठक कर सादगी से उत्सव मनाने का निर्णय लिया। सुबह दस बजे बाबा तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पवन पुत्र की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई एवं जगत की रक्षा एवं जन कल्याण के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई। साथ ही महावीरी झंडा स्थापित कर रामजी व हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया। हालांकि इस साल भी रामनवमी जुलूस नहीं निकलने के कारण भक्तों में मायूसी देखी गई। रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष शेखर दधिचि, भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर सिंह, राजन संन्यासी, दिलीप साहू, सुरेश पुरोहित, आनंद साह, संदीप दास, बजरंग केसरी प्रमुख झंडा पूजा में शामिल थे। आदरडीह व जाता गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत नीमडीह अंचल के आदरडीह और जाता गांव में चैत्र नवरात्र उत्सव के बाद गुरुवार को सादगी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। आदरडीह में उप मुखिया हाकिम कुम्हार सति भक्तू कुम्हार, सपन मंडल की अगुवाई में सुबह 10 बजे विधि-विधान से मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं, जाता गांव में श्रद्धालु ग्रामीणों ने देर शाम मां की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य दुर्गा प्रसाद मंडल ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा शांतिपूर्वक की गई। यहां सन 1968 से मां दुर्गा की पूजा अनवरत होती आ रही है।

chat bot
आपका साथी