लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन में भी लोग नियम का कड़ाई से अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:33 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:33 AM (IST)
लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती
लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

संसू, राजगांगपुर : कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन में भी लोग नियम का कड़ाई से अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लॉकडाउन के तीसरे दिन, शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस-प्रशासन की टीम शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करती नजर आई। साप्ताहिक बाजार के सामने, नगरपालिका भवन, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग, इंदिरा चौक, इस्लाम चौक समेत सुभाष चौक पर सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही कुछ वाहन चालकों से नियमों का उल्लघंन करने के लिए जुर्माना वसूला। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का चालान भी काटा गया। सुबह से ही राजगांगपुर एसडीपीओ शशांक शेखर बेहुरा, थाना प्रभारी गोकुलानंद साहू पूरी टीम के साथ शहर में घूम-घूम कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को गाइडलाइंस का पालन करने का सुझाव भी दिया। बताया कि शहरवासियों के हित के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और संक्रमण से बचने के लिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। खुद सुरक्षित रहे और को भी सुरक्षित रखने में सहायक बने। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इसी के तहत सब्जी विक्रेताओं को भी प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई कि तीस मीटर की दूरी में बैठकर ही अपना कारोबार करें।

शहर को किया सैनिटाइज : कोरोना संक्रमण के मामले दो हजार के पार होने के कारण महानगर निगम की ओर से बिसरा चौक से लेकर उदितनगर अंचल को सैनिटाइज किया गया। ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। साथ ही लोगों को कोरोना का लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क कर समय पर इलाज कराने और नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

chat bot
आपका साथी