मरीजों के बीच फल बांट कर मनाया मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर भाजपा ने सेवा कार्य के तहत सरकारी अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल लेने के साथ उनके बीच फल का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:49 AM (IST)
मरीजों के बीच फल बांट कर मनाया मोदी का जन्मदिन
मरीजों के बीच फल बांट कर मनाया मोदी का जन्मदिन

संसू, राजगांगपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर भाजपा ने सेवा कार्य के तहत सरकारी अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल लेने के साथ उनके बीच फल का वितरण किया। पीएम मोदी के जन्म दिवस को लेकर आगामी सात अक्टूबर तक नगर में सेवा एवं समर्पण कार्य भाजपा की ओर से किया जाएगा। पीएम मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष शंकर सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल में फल वितरण किया। वहीं शाम को स्थानीय दुर्गा मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए 71 दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता नर्सिग मिंज, जिला उपाध्यक्ष श्रीधर स्वाईं, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुभद्रा राउत, रेखा वर्मा, शंकर माझी, सुरेश पुरोहित, रमेश यादव, हेमंत सिह, अरविद कनानी, बानी बनर्जी, चंदना घोष, गीताश्री तारिणी मौजूद थे। कोविड नियम तोड़ने में दो चाय की दुकानें सील : उदितनगर स्थित राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) कार्यालय के चौक के निकट स्थित दो चाय दुकानों को कोविड नियम का उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया गया है। आरएमसी के लैंड गार्ड विभाग के अधिकारी अजय नंद ने बताया कि आरएमसी कार्यालय चौक के निकट तंदूरी टी स्पाट और उसी के बगल में स्थित चाय कुल्हड़ कैफे नामक चाय दुकान है। उक्त चाय दुकानों में काफी भीड़ होने के साथ सरकार द्वारा जारी कोविड़ नियम का उल्लंघन हो रहा था। दोनों चाय दुकानदारों को दुकान में भीड़ नही करने के साथ कोविड नियम का पालन करने को कहा गया था। इसके बावजूद दोनों दुकानदारों के द्वारा नियम का पालन नही करने के कारण शुक्रवार की रात को आरएमसी की ओर से सील कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों दुकानों में चाय पीने वाले से अधिक दूसरे अंचल के युवक आकर अड्डा जमाने के कारण काफी भीड़ होने के साथ वाहनों का जाम लगता था जिससे यातायात प्रभावित हो रही थी। इन सभी को देखते हुए आरएमसी की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी