बिसरा में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों का हंगामा

बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को लोगों ने जमकर बवाल काटा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:23 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:23 AM (IST)
बिसरा में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों का हंगामा
बिसरा में वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों का हंगामा

संसू, बिसरा: बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगो ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सूचित किया गया था कि बुधवार को केंद्र में कोरोनारोधी वैक्सीन दी जाएगी। इसके आधार पर सुबह से ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी वैक्सीन लगवाने के लिए कतारबद्ध होकर इंतजार कर रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में अस्पताल प्रबंधन ने लोगो को बताया कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है और आज नहीं मिलेगी। इससे आक्रोशित लोगों ने सीएचसी में हंगामा किया और केंद्र के अधीक्षक डा. प्रकाश कुमार साहू के कार्यालय का घेराव किया। लोगों आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन लोगों को सही सूचना नहीं दे रहा है। केंद्र के अधीक्षक डा. साहू ने लोगों को शांत कराया। साथ ही बताया कि वैक्सीन खत्म होने की सूचना नोटिस के तौर पर दीवार में चस्पा की गई थी लेकिन बारिश के कारण हट गई, इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि गुरुवार से टीकाकरण चालू कर दिया जाएगा। डा. साहू ने बताया कि अब तक पूरे बिसरा ब्लॉक में पचास हजार लोगो को वैक्सीन दी जा चुकी है। हमारा लक्ष्य और उम्मीदें इससे भी ज्यादा है। नुआगांव-ओड़गा के बीच मालगाड़ी बेपटरी : राउरकेला से रांची की ओर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा नुआगांव व ओड़गां रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 9 बजे के करीब पटरी से उतर गई। जिसके कारण उक्त मार्ग पर रेल यातायात लगभग तीन बजे तक ठप रहा। जिससे रांची-राउरकेला रूट की कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर बंडामुंडा से रेलवे के राहत टीम 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर करीब चार घंटे की मशक्कत कर बेपटरी हुई डिब्बे को फिर से वापस पटरी पर लाई थी। जिसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात संभव हो पाया। इस रेल दुर्घटना के कारण रांची राउरकेला रूट की कई ट्रेनें लगभग 5 से 6 घंटे बिलंब से चली।

chat bot
आपका साथी