सादगीपूर्ण माहौल में मना शरद पूर्णिमा उत्सव

हिदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास की पूर्णिमा के अगले दिन से कार्तिक मास की शुरुआत हो जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:57 PM (IST)
सादगीपूर्ण माहौल में मना शरद पूर्णिमा उत्सव
सादगीपूर्ण माहौल में मना शरद पूर्णिमा उत्सव

संसू, राजगांगपुर : हिदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास की पूर्णिमा के अगले दिन से कार्तिक मास की शुरुआत हो जाती है। वैसे अश्विन मास की पूर्णिमा शरद पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध है जो पूर्ण रूप से देवी लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता अनुसार इस दिन को देवी लक्ष्मी के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है और इस दिन को दिव्य दिन माना जाता है। इस कड़ी में शहर के विभिन्न स्थानों पर सादगीपूर्ण माहौल में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया है। शहर के सत्यनारायण मंदिर, गोपीनाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सादगी से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। बीजू कल्याण मंडप में भी मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की तैयारी की जा रही है। सत्यनारायण मंदिर, गोपीनाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर में रात बारह बजे आरती होने के पश्चात खीर का भोग लगाया गया और यह खीर बनने के बाद आसमां के नीचे खुले में रख दिया जाता है ताकि उसमें चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत बरसने के बाद ही भोग लगाया जाता है। फर्टिलाइजर में सोना दुकान से गहने चोरी : रघुनाथपाली थाना अंर्तगत देवगांव के धवलेश्वर मार्केट में पुष्पा अलंकार नामक सोना दुकान का शटर तोड़ कर सोने और चांदी के गहने चुरा लिए गए। दुकान मालिक मनीष प्रसाद ने बताया कि सोमवार की देर रात को दुकान का शटर तोड़ कर वहां रखे लगभग 500 ग्राम चांदी, सोने के नाक फूल और नकद रुपये चुरा लिए गए। इस संबंध में मनीष प्रसाद ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी