मशरूम की खेती आर्थिक सशक्तीकरण में मदद करेगी : विनीता

डुमेरता गांव की विनीता एक्का और बंडामुंडा की मोनालिसा लकड़ा ने कहा मशरूम की खेती कम निवेश के साथ एक अत्यधिक लाभदायक व्यवसाय है जो स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने और हमारे आर्थिक सशक्तीकरण में मदद करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 08:37 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:37 AM (IST)
मशरूम की खेती आर्थिक सशक्तीकरण में मदद करेगी : विनीता
मशरूम की खेती आर्थिक सशक्तीकरण में मदद करेगी : विनीता

जागरण संवाददाता, राउरकेला : डुमेरता गांव की विनीता एक्का और बंडामुंडा की मोनालिसा लकड़ा ने कहा, मशरूम की खेती कम निवेश के साथ एक अत्यधिक लाभदायक व्यवसाय है जो स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने और हमारे आर्थिक सशक्तीकरण में मदद करेगी। एक्का और लकड़ा उन 15 महिलाओं में शामिल थीं, जिन्होंने 21 और 22 अक्टूबर को सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के परिधीय विकास संस्थान के सीएसआर कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय मशरूम खेती प्रशिक्षण में भाग लिया था। समापन सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा ने किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (सीएसआर) डी प्रधान और सीएसआर विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षु निकटवर्ती परिधीय ब्लॉक बिसरा में स्थित दुमेरता गांव के सिनेमा टोली, स्कूल टोली और बंडामुंडा के थे।

सत्रों में व्यावहारिक प्रदर्शन के साथ-साथ ढींगरी छत्तू की खेती प्रक्रिया पर सैद्धांतिक जानकारी शामिल थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद प्रत्येक प्रशिक्षार्थियों को मशरूम के बीज की एक बोतल दी गई ताकि वे अपने-अपने स्थानों पर खेती कर सकें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें। प्रशिक्षण सीएसआर विभाग के मास्टर ट्रेनर्स तितुस भेंगरा और बेनेडिक्ट एक्का और मशरूम ट्रेनर सह मशरूम बीज उत्पादक कमला टोप्पो द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का संचालन बेनेडिक्ट एक्का ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। आटो चालकों से रंगदारी मांगने में युवक को जेल : खेतराजपुर स्थित संबलपुर रेल स्टेशन चौक पर चाकू की नोंक पर आटो चालकों से रंगदारी मागने और मना करने पर चाकू लहराते उनके पीछे दौड़ते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार फ्तार युवक का नाम बलराम सिंह और उसे दलदलीपाड़ा का निवासी बताया गया है।

मंगलवार के अपरान्ह, दलदलीपाड़ा का बलराम सिंह रेल स्टेशन चौक स्थित आटो स्टैंड पहुंचा और आटो चालकों से रंगदारी मागने लगा। इसी को लेकर आटो चालकों ने जब उसका विरोध किया तब बलराम चाकू निकाल लिया और एक आटो चालक के पीछे दौड़ा। इस बारे में किसी ने खेतराजपुर थाना की पुलिस को सूचित कर दिया। खबर लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बलराम को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी