मामस ने मंदिर में दीये जला कर मनाई देव दीपावली

मारवाड़ी महिला समिति राजंगागपुर द्वारा वार्ड नंबर एक स्थित बाबा तालाब में शुक्रवार को देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 09:54 PM (IST)
मामस ने मंदिर में दीये जला कर मनाई देव दीपावली
मामस ने मंदिर में दीये जला कर मनाई देव दीपावली

संसू, राजगांगपुर : मारवाड़ी महिला समिति, राजंगागपुर द्वारा वार्ड नंबर एक स्थित बाबा तालाब में शुक्रवार को देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सूर्यास्त के समय बाबा तालाब पर विधिवत तरीके से दीपक जलाने के साथ पास स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में भी दीये जलाए तथा तथा पटाखे फोड़ कर देव दीवाली एवं कार्तिक पूर्णिमा उत्सव मनाया। शहर व आसपास में लोग भी दर्शन-पूजन के लिए बाबा तालाब पहुंचे हुए थे। देवी-देवताओं का विशेष पूजन कर श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की रेखा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मकुमारी के सदस्य मौजूद रहे। लाठीकटा में सोल्लास मना कार्तिक पूर्णिमा उत्सव : लाठीकटा जगन्नाथ मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा उत्सव सोल्लास मनाया गया। सुबह से यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ था एवं शाम तक पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से यहां श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद का प्रबंध किया गया था। शाम को मंगल आरती व कार्तिक पूर्णिमा परायण के साथ इसका समापन हुआ। इसमें मनुष्य के जीवन में आध्यात्म की आवश्यकता पर चर्चा की गई। लोभ, मोह, अहंकार, ईष्र्या त्याग कर ईश्वर की प्राप्ति के लिए काम करने पर जोर दिया गया। मंदिर के ट्रस्टी एवं पुजारी गगन बिहारी शतपथी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पुजारी फकीर मोहन दास, सुरेश चंद्र दास, कविता सामंतराय, अनु बेहरा, संयुक्ता राउत, भोलेश्वर साहू, जयकृष्ण नायक, दिवाकर कर, महेन्द्र प्रसाद बेहरा, ममता महकुड़, लक्ष्मी महकुड़, कनक स्वाई आदि लोगों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी