समाज में मजबूती के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं बेटियां : पाणीकर

राउरकेला श्रमिक संघ कार्यालय में सोमवार को बेटी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संघ की अध्यक्ष डीएस पाणीकर ने समाज में अपनी मजबूती साबित करने के लिए अपनी कार्यक्षमता को विकसित करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:05 AM (IST)
समाज में मजबूती के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं बेटियां : पाणीकर
समाज में मजबूती के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं बेटियां : पाणीकर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला श्रमिक संघ कार्यालय में सोमवार को बेटी दिवस मनाया गया। इस मौके पर संघ की अध्यक्ष डीएस पाणीकर ने समाज में अपनी मजबूती साबित करने के लिए अपनी कार्यक्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। इसमें विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

आरएसएस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राउरकेला इस्पात संयंत्र कर्मियों की बेटियों ने हिस्सा लिया। इसमें अध्यक्ष डीएस पाणीकर ने समाज में बेटियों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और कहा कि अब भी बेटियों को कमजोर समझा जाता है एवं उन्हें दबाने का प्रयास किया जाता रहा है। आज बेटियां उतनी कमजोर नहीं हैं एवं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ काम कर रही हैं। हर क्षेत्र की प्रतियोगिता में पुरुष समाज से आगे निकलने के लिए और प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में सुभाषिनी टोप्पो, प्रतिमा खेस, सागरिका पटनायक, शांतलता बेहरा, रश्मिता वार्ला, पार्वती, पद्मा धर, प्रतिमा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके पंडा, अक्षय जेना, संयोजक एस साहू, श्रीधर खटुआ, सपन महंती, सुभाष स्वाईं, संतोष पंडा, आशुतोष, तुसार साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। राजगांगपुर में नाले में गिरे सांड को सुरक्षित निकाला गया : शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित एक नाले में सांड गिर कर फंस गया था जिसे स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। वार्ड नंबर 11 में मास्टर ड्रेन में सांड अचानक गिर गया। यह आसपास के लोग वहां जुट गए और अपने स्तर से सांड को नाले से निकालने का प्रयास शुरू किया। ड्रेन संकरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आखिर लोगों ने सांड को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

chat bot
आपका साथी