राजगांगपुर में शादी रुकवाने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

राजगांगपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर कुतरा थाना क्षेत्र के गुलेइपड़ा निवासी किरण हेस ने छह साल से संबंध रखा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:00 PM (IST)
राजगांगपुर में शादी रुकवाने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
राजगांगपुर में शादी रुकवाने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

संसू, राजगांगपुर : राजगांगपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर कुतरा थाना क्षेत्र के गुलेइपड़ा निवासी किरण हेस ने छह साल से संबंध रखा था। अब शादी से मुकरने व दूसरी युवती से शादी करने की सूचना मिलने पर युवती किरण हेस के घर पहुंचकर शादी रुकवाने के जिद पर अड़ी है।

युवती की ओर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध रखने व मुकरने का मामला पहले राजगांगपुर थाने में दर्ज कराया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 11 महीने बाद जेल से लौट कर आरोपित दूसरी युवती से शादी करना चाह रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता उसके घर पहुंचकर शादी रुकवाने की मांग की जिसे लेकर वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सूचना मिलने पर कुतरा थाना की पुलिस वहां पहुंचकर लोगों को शांत करा छानबीन शुरू की है। चार साल तक संबंध रखने के बाद शादी से मुकरने वाला गया जेल : केबलांग थाना क्षेत्र के कमारपोष गांव के एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से संबंध रखने तथा बाद में मुकर जाने की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

कमारपोष निवासी 26 वर्षीय बांदे ओराम ने शादी का झांसा देकर 25 साल की युवती से चार साल से संबंध रखा था। शादी के लिए दबाव डालने पर बांदे मुकर गया तथा युवती से दूरी बनाकर रहने लगा। इतना ही नहीं आरोपित उसे धमकी भी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी