पीएलएफआइ के नाम मांगी रंगदारी, चार गिरफ्तार

पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के नाम पर रंगदारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:08 PM (IST)
पीएलएफआइ के नाम मांगी रंगदारी, चार गिरफ्तार
पीएलएफआइ के नाम मांगी रंगदारी, चार गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के नाम पर रंगदारी वसूली करने के आरोप में रायबोगा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उनके पास से विभिन्न सामग्रियां भी जब्त की गई है। एसपी सौम्या मिश्रा, एसडीपीओ प्रकाश चंद्र पात्र ने मीडिया को बताया कि रायबोगा थाना अंतर्गत सलंगाबहाल पंचायत के बबइमन गांव की आंगनबाड़ीकर्मी 50 वर्षीय मारिखान सोरेन पति, आरएसपी कर्मी 55 वर्षीय कामिल सोरेन से चार लाख रुपये रंगदारी मांगा गया था। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2019 को 2.30 बजे हेलमेट पहनकर तीन युवक बाइक से आये थे। उस दिन मालिखान सोरेन आंगनबाड़ी कर्मियों की पिकनिक में शामिल होने हीराकूद गई थी जबकि पति कामिल समय बाजार गए थे। तब घर में केवल उनका पुत्र था। तीनों युवकों ने उसे एक कागज थमाया और माता पिता के लौटने पर देने को कहा। कामिल व पत्नी घर लौटे और उसे पढ़ा एवं किसी को इसकी जानकारी देने के बजाय चुप रह गए। इसके बाद 27 फरवरी को चेहरे में गमछा बांध कर हेलमेट पहने दो युवक उनके घर आये और मारिखान सोरेन को एक कागज थमाया और कहा कि चार लाख रुपये नहीं देने एवं इसकी जानकारी देने पर पुलिस को देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पति कामिल के घर लौटने के बाद रात को रायबोगा थाने में इसकी लिखित शिकायत की। 28 फरवरी को पुलिस दफा 387, 506, 34 पर मामला दर्ज कर इसकी छानबीन में जुटी गई। इसमें बबइमान गांव से 19 वर्षीय अक्षय तिर्की, 22 वर्षीय प्रेम सागर सोरेन एवं नुआटोली जाउरामुंडा कुतरा निवासी समीर केरकेटा को पकड़ा। उनके पास से विभिन्न सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।

-----------

पीएलएफआइ का पेड़ बनाने वाला पकड़ाया : पीएलएफआइ के नाम पर रंगदारी वसूली के लिए नकली पेड़ छापने के आरोप में रायबोगा के भालूलता गांव निवासी नरपति सिंह को पकड़ा गिरफ्तार किया है। उसका रायबोगा में उसकी एक कंप्यूटर सेंटर है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को तीन नकाबपोश युवक उसकी दुकान में आए और पेड़ बनाने को कहा जिसमें दो रायफल होंगे तथा लिखने की जगह खाली होगी। इसे बनाने से इन्कार करने पर उन्होंने अपने को जंगलवाला बताया तथा ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरकर उसने पेड़ बनाकर दिया एवं इसके एवज में उसे तीस रुपये दिए थे। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी