डकैती की योजना में चार गिरफ्तार, दो फरार

बिसरा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय चार आरोपितों को गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 05:24 PM (IST)
डकैती की योजना में चार गिरफ्तार, दो फरार
डकैती की योजना में चार गिरफ्तार, दो फरार

संवाद सूत्र, बंडामुंडा : बिसरा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तलवार, भुजाली, लोहे की रड व शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। लेकिन इस मामले में दो आरोपित फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बिसरा पुलिस को तेतेरकेला ब्रिज के नीचे गत मंगलवार की रात छह युवकों द्वारा किसी स्थान पर डकैती की योजना बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान वहां डकैती की योजना बनाने वाले युवकों में से झारखंड के प्रदीप महतो, मनमोहन तांती,दशरथ कुंभार व गाइंजोर के विकास एक्का को दबोचा। जबकि अन्य दो आरोपित फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी अभियान जारी रखा है।

chat bot
आपका साथी