बाइक लूटपाट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

बाइक लूटपाट के मामले में कुतरा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:44 PM (IST)
बाइक लूटपाट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार
बाइक लूटपाट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

संसू, राजगांगपुर : बाइक लूटपाट के मामले में कुतरा थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

रविवार को कुतरा थाना में मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा एवं कुतरा थानेदार सुशांत परिडा ने बताया की घटना 18 सितंबर के शाम की है। कुतरा सब स्टेशन में कार्यरत संजय लुगुन अपनी ड्यूटी खत्म कर हीरो होंडा डीलक्स बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। तभी पुरनापानी पहाड़ी के पास एक युवक अचानक उनके पास आकर खड़ा हो गया। युवक को देख संजय ने अपनी बाइक रोक दी। जैसे ही संजय ने बाइक खड़ी की उसे लगा कुछ लोग उसके आसपास बंदूक, भुजाली और लाठी लेकर खड़े हैं। उसे शंका हुई कि गांव वाले कहीं हाथी खदेड़ने के लिए तो नहीं आए हैं। क्योंकि, उस जंगल में अक्सर हाथियों का आना जाना रहता है। इसी बीच संजय को पांच से 6 लोगों ने घेर लिया और बगल के जंगल में ले जाकर बंदूक और भुजाली के बल पर उसकी बाइक और उसके पास मौजूद दो मोबाइल फोन और पांच सौ रुपये लूट लिए। उसी शाम और दो लोग इन लुटेरों का शिकार हो गए। जिस जगह पर संजय को लूटा गया था, उसी जगह पर अन्यों के साथ लूटपाट कर उनके बाइक, मोबाइल, नगदी लूट लिया गया। लूट का शिकार हुए राजेश कालो के पास से 5 हजार 850 रुपये और दितिया बाग से 6 हजार 750 और उनकी बाइक लूट ली गई थी। इस संबंध में संजय लुगुन, दितिया बाग और राजेश कालो ने 18 सितंबर को कुतरा थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके आधार पर कुतरा थानेदार सुशांत परिडा लुटेरों की तलाश कर रहे थे। रविवार को उन्हें लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी मिली। पांचों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी