ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार

शहर में बढ़ते नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के मद्देनजर राजगांगपुर पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में वर्षों से नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:20 AM (IST)
ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार
ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार

संसू, राजगांगपुर : शहर में बढ़ते नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के मद्देनजर राजगांगपुर पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में वर्षों से नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। जिससे शहर में चोरी, मोबाइल छिनतई जैसे वारदात दिन पर दिन बढ़ते जा रहे थे। अब तक प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई नहीं होने से नशा कारोबारी धड़ल्ले से अपना कारोबार चला रहे थे। थाने में बार बार शहर में चल रहे नशा कारोबार की शिकायत लोगों के द्वारा की जा रही थी। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जामपली चौक पर ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को गिरफतार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने 15.700 ग्राम ब्राउन शुगर, 51 हजार 210 रुपये, चार मोबाइल व तीन बाइक को जब्त किया है। आरोपितों में दिलावरगंज के मो. मोजाहिद उर्फ छोटू (24), ईदगाह मोहल्ले के मो. पपन (30), भट्टी रोड के शमशेर आलम उर्फ बबलू (34) व मो आबिद उर्फ खटकुल (44) एवं दिलावर गंज के मो जावेद उर्फ बाबा (35) शामिल हैं। राजगांगपुर थाना प्रभारी विवत्स कुमार प्रधान ने बताया कि शहर में बढ़ते अपराध की मुख्य जड़ नशे का अवैध कारोबार है। इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा कारोबार में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बीजीआर कंपनी के चालक से मारपीट : मनोहरपुर स्थित बीजीआर कंपनी के वाहन चालक से श्रमिकों व खलासी ने मारपीट की। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद सुंदरगढ़ सदर थाना की पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वाहन चालक भक्तबंधु नायक रात दस बजे वाहन में था। तभी खलासी वीरेन तांडिया के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्सें में वीरेन तांडिया, अमित लुगुन एवं शक्तिप्रसाद साहू ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी