दहेज उत्पीड़न के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

बड़गांव थाना की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में लइकेरा थाना क्षेत्र के भातलइड़ा से शिक्षक घनश्याम चांद एवं उसके बेटे डिप्लोमा इंजीनियर आलोक चांद को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:08 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : बड़गांव थाना की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में लइकेरा थाना क्षेत्र के भातलइड़ा से शिक्षक घनश्याम चांद एवं उसके बेटे डिप्लोमा इंजीनियर आलोक चांद को गिरफ्तार कर लिया है। बड़गांव के चलनामुंडा गांव की अंजुलतरा महानंदिया ने उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इसके आधार पर कार्रवाई की गई।

चलनामुंडा गांव की अंजूलता एवं आलोक की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद परिवार के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। यह असहनीय होने के कारण उसने लइकेरा थाने में इसकी शिकायत की थी। तब इसे महत्व नहीं दिया गया। समाज के लोगों की बैठक बुलाकर इस मामले का आपसी समाधान कर लिया गया। इस संबंध में मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की गई थी। समाधान होने के बाद अंजूलता अपने ससुराल चली गई। फिर उसके साथ उत्पीड़न होने लगा तथा उसकी जान को खतरा होने के कारण वह मायके चली आई और बड़गांव थाने में शिकायत की। इसके आधार पर आरोपित पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। गोइबंगा में सर्पदंश से युवक की मौत : कलुंगा पुलिस चौकी अंतर्गत गोइबंगा में सर्पदंश से 30 वर्षीय अखिल माझी की मौत हो गई। रात को वह घर में सो रहा था तभी किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। अखिल माझी रात को अपने घर में सो रहा था। करीब डेढ़ बजे उसे एक करैत सांप ने डस लिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोग उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। उसके भाई अमूल्य माझी ने इस संबंध में ब्राह्मणीतरंग थाना में सूचना दी। शव को आरजीएच शव गृह में रखा गया था तथा सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी