डालमिया सीमेंट कारखाना के प्रोजेक्ट ईडी सुनील गुप्ता को विदाई

डालमिया भारत के निर्माणी निदेशक प्रोजेक्ट ईडी सुनील गुप्ता एवं संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:44 PM (IST)
डालमिया सीमेंट कारखाना के प्रोजेक्ट ईडी सुनील गुप्ता को विदाई
डालमिया सीमेंट कारखाना के प्रोजेक्ट ईडी सुनील गुप्ता को विदाई

संसू, राजगांगपुर : डालमिया भारत के निर्माणी निदेशक प्रोजेक्ट ईडी सुनील गुप्ता एवं संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इससे पूर्व गुप्ता दंपती ने शिक्षक एवं डालमिया विद्या मंदिर विद्यालय समिति के पदाधिकारियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर गुप्ता ने पौधों की आवश्यकता एवं उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इसके उपरांत विद्यालय में सुनील गुप्ता के विदाई समारोह में बच्चों के द्वारा वर्चुअल माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर गुप्ता ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय की प्रगति को सराहते हुए कहा कि डीवीएम के बच्चे अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर में विद्यालय का नाम रोशन करने लगे है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों-अभिभावकों और स्कूल को एक साथ मिलकर के चलना होगा। इससे हमारे देश की नींव अत्यंत मजबूत बनेगी। संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय का आभार मानते हुए विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं, क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। प्राचार्य डा. राघवेंद्र द्विवेदी ने सुनील गुप्ता के द्वारा विद्यालय के विकास के लिए सतत सहयोग के लिए आभार माना। समिति के सदस्यों में प्रकाश अग्रवाल एवं समीर अग्रवाल के साथ सुनीता गुप्ता व सुनील गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनसे हमेशा मार्गदर्शन देते रहने की गुजारिश की तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

गुरुंडिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा : गुरुंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को राउरकेला की ओर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर गुरुंडिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक को जब्त कर घटना की जांच शुरू की है।

chat bot
आपका साथी