राजगांगपुर में असुरक्षित है जीव जंतु का जीवन

सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक दृश्य ने सभ्य समाज के लोगों सहित सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:04 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:04 AM (IST)
राजगांगपुर में असुरक्षित है जीव जंतु का जीवन
राजगांगपुर में असुरक्षित है जीव जंतु का जीवन

संसू, राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक दृश्य ने सभ्य समाज के लोगों सहित सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

दरअसल, शहर के वार्ड नंबर चार के गोपोबंधु स्कूल के बाहर नगरपालिका के द्वारा कचरा फेंकने के लिए सीमेंट की डस्टबिन बनाई गई है। जिसका कचरा डस्टबिन के बाहर बिखरा होने से बेजुबान जीव-जंतु अपनी भूख मिटाने के लिए जुटते हैं। इसी क्रम में एक गाय अपनी भूख मिटाने के लिए प्लास्टिक के बैग को खाते नजर आई। जिसे लेकर नगरपालिका के मौलिक कर्तव्य पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नपा के उदासीन रवैये के कारण शहर में असुरक्षित है जीव-जंतुओं का जीवन।

मारपीट का आरोपित पति गया जेल : शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की थाने में शिकायत के बाद प्लांट साइट पुलिस के द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। गोपबंधुपल्ली के इंदिरानगर बस्ती निवासी रमेश बेहरा शराब के नशे में आकर हमेशा पत्नी से मारपीट व गालीगलौज करता था। दो दिन पहले जब पति उसे मारपीट करने लगा तक पत्नी ने इसका विरोध किया। गुस्से में रमेश ने उसे पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने थाना में इसकी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। इसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया एवं कोर्ट में पेश किया गया तथा जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पातल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी