मरीजों का हाल जानने कोविड अस्पताल पहुंचे जिलापाल

सुंदरगढ़ के जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:05 AM (IST)
मरीजों का हाल जानने कोविड अस्पताल पहुंचे जिलापाल
मरीजों का हाल जानने कोविड अस्पताल पहुंचे जिलापाल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ के जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कोविड अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यवस्था को लेकर बातचीत की तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिलापाल ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। कहा कि सुविधाओं में सुधार और अधिक रोगियों के समायोजित करने के लिए बेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बसें बंद, झारखंड के लिए बोलेरो से ढोए जा रहे यात्री : सुंदगरढ़ जिले में लॉकडाउन के साथ-सप्ताहांत शनिवार व रविवार को शटडाउन जारी है। इस कारण बस सेवा पूरी तरह से ठप है। इसका फायदा उठाकर बोलेरो जीप आदि चार पहिया वाहनों के जरिये आसपास के जिलों में जाने-आने वालों यात्रियों को ढोया जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को गांधी रोड बस स्टैंड में देखने को मिला। यहां बोलेरो जीप चालक पड़ोसी राज्य झारखंड के सिमेडगा व गुमला जाने वाले यात्रियों को ले जाते दिखे। बसें न चलने के कारण यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है। काबिलेगौर बात यह है कि इन चार पहिया वाहनों में यात्रियों को बैठाने में कोविड नियम की भी धज्जी उड़ाई जा रही है। इनके दलाल राउरकेला स्टेशन परिसर में बाहर घूमते रहते है। ट्रेन से उतर कर बाहर निकलने वाले झारखंड़ के यात्रियों को राउरकेला में शट डाउन के कारण बसें बंद होने की जानकारी देते है तथा बोलेरो से झारखंड़ के सिमडेगा तक पहुंचाने की बात बताते है। यहीं पर यात्रियों का किराया भी तय हो जाता है। जिसके बाद यात्रियों को नया बस स्टैंड लाकर वहां खड़ी बोलेरो में बिठाया जाता है। सीमा सील होने के कारण बोलेरो चालक शर्टकट रास्तों से इन लोगों को सीमा पार करा रहे है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी