राजगांगपुर में महाप्रभु की स्नान यात्रा संपन्न

जगन्नाथ मंदिर लिपलोई में मंदिर कमेटी एवं कुछ लोगों की उपस्थिति में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए महाप्रभु की स्नान यात्रा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:26 AM (IST)
राजगांगपुर में महाप्रभु की स्नान यात्रा संपन्न
राजगांगपुर में महाप्रभु की स्नान यात्रा संपन्न

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : जगन्नाथ मंदिर, लिपलोई में मंदिर कमेटी एवं कुछ लोगों की उपस्थिति में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए महाप्रभु की स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को मंदिर के गर्भगृह से निकालकर स्नान मंडप में लाकर तीनों विग्रहों को स्नान कराया गया। महेंद्र राणा की उपस्थिति में महाप्रभु की स्नान यात्रा नीति संपन्न की गई। देव स्नान के बाद रथ निर्माण का कार्य आज से आरंभ कर दिया गया इस अवसर पर नंद किशोर सामल, संतोष बिस्वाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। पिकअप वैन के साथ नौ मवेशी जब्त : मवेशी तस्करी का एक मामला शुक्रवार को लाठीकटा थाना से सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर लाठीकटा पुलिस ने लाठीकटा मार्केट के शहीद चौक पर जाल बिछाया था। इसी दौरान राउरकेला की ओर से मवेशियों को लेकर आ रही पिकअप वैन को पुलिस ने रुकवाया। पुलिस को देख चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जांच में पिकअप वैन से 9 मवेशी जब्त कर वेदव्यास गौशाला भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी