डालमिया सीमेंट ने किया आनलाइन दुर्गा पूजा का आयोजन

ओडिशा तथा पूरे देश कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप देख इस वर्ष डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड राजगांगपुर की ओर से आनलाइन दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
डालमिया सीमेंट ने किया आनलाइन दुर्गा पूजा का आयोजन
डालमिया सीमेंट ने किया आनलाइन दुर्गा पूजा का आयोजन

संसू, राजगांगपुर : ओडिशा तथा पूरे देश कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप देख इस वर्ष डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड राजगांगपुर की ओर से आनलाइन दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। कोरोना महामारी में प्रशासनिक पाबंदी के कारण ं डालमिया सीमेंट द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। इस ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु अपने-अपने घरों में रहकर मां दुर्गा का दर्शन कर सकते हैं।

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के पूर्वाचल उत्पादन प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता ने शहरवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में डालमिया सीमेंट कोरोना वायरस के फैलने से देश में उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति से अवगत है एवं लॉकडाउन हटने के बाद भी कंपनी अपने आवासीय टाउनशिप और कर्मचारियों के हित को देखते हुए एहतियाती कदमों को कड़ा कर रखा है और सुरक्षा के सख्त मानदंडों का पालन कर कर रहा है।

राजगांगपुर संयंत्र के मुख्य लोकेश कुमार वाहेती ने भी सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि केवल राजगांगपुर ही नहीं, पूरा देश इस समय दहशत और चिता के दौर से गुजर रहा है। जैसा कि हम जानते हैं, कोरोना वायरस के व्यापक प्रसार से देश को बचाने के लिए मास्क का उपयोग, अच्छे तरह से हाथ धोने एवं शारीरिक दूरी रखना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि सभी अपने घर के अंदर रहकर पूजा करें एवं खुद को सेहतमंद रखने के अलावा अपने परिवार व स्वजनों को सुरक्षित रखें। लांजीबेरना खदान प्रमुख सरोज कुमार राउत ने भी शहरवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी है।

chat bot
आपका साथी